{"_id":"6a03940fa22021d1310f13a5","slug":"170-crore-rupees-received-new-roads-will-be-built-the-health-of-air-and-water-will-also-improve-lucknow-news-c-13-lko1070-1733541-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 170 करोड़ मिले, नई सड़कें बनेंगी हवा और पानी की सेहत भी सुधरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 170 करोड़ मिले, नई सड़कें बनेंगी हवा और पानी की सेहत भी सुधरेगी
विज्ञापन
बैठक के दौरान महापौर, नगर आयुक्तव व अन्य।
लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम शहर में 170 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराने जा रहा है। शासन से मिले अवस्थापना व 15वें वित्त मद के बजट से ये काम कराए जाएंगे। मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई।
इस बजट से नई सड़कें बनाने के साथ नाले-नालियों का काम होगा। फ्लाईओवरों के नीचे सुंदरीकरण भी किया जाएगा। सफाई के साथ हवा की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था सुधारने के काम भी होंगे। टेंडर के बाद एक महीने में काम शुरू भी हो जाएंगे।
सबसे अधिक 44.50 करोड़ रुपये का बजट सड़कें, नाले-नालियां और फुटपाथ बनाने पर खर्च होगा। इसमें से 40 करोड़ रुपये अवस्थापना निधि और 4.50 करोड़ 15वें वित्त मद में वायु गुणवत्ता में सुधार के बजट से दिए गए हैं। इसके लिए इस बार करीब 10 करोड़ का बजट नगर निगम को मिला है।
विज्ञापन
170 करोड़ रुपये के बजट में से करीब 160 करोड़ अवस्थापना निधि के और 10 करोड़ रुपये 15वें वित्त मद के हैं। नगर निगम के स्कूलों की मरम्मत के काम पर अवस्थापना निधि से 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम की नई केंद्रीय कार्यशाला के लिए भी 10 करोड़ का बजट पास किया गया है।
किस काम पर कितना बजट होगा खर्च
- सड़कें-नाले बनाने पर - 40 करोड़ रुपये
- कल्याण मंडप व उत्सव वाटिका के निर्माण पर - 20 करोड़ रुपये
- जानकीपुरम प्रथम वार्ड में इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट लाइब्रेरी बनाने पर - 12 करोड़ रुपये
- लक्ष्मण पार्क, शहीद पार्क व अन्य थीम पार्क बनाने पर - 12 करोड़ रुपये
- नालों के निर्माण पर- 10 करोड़ रुपये
- खराब नलकूपों की मरम्मत पर- 10 करोड़ रुपये
- वेंडिंग जोन बनाने व इसके विकास पर- 10 करोड़ रुपये
- फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण, खेल गतिविधि और पार्किंग विकसित करने पर- 10 करोड़ रुपये
- स्ट्रीट लाइटें लगाने पर - 05 करोड़ रुपये
- घास-पेड़ों की छंटाई से निकलने वाले कचरे के निस्तारण का प्लांट लगाने पर- 05 करोड़
- रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद पर- 4.75 करोड़ रुपये
- पर्यावरण में सुधार के लिए फुटपाथ बनाने पर- 4.5 करोड़ रुपये
- पानी की दो टंकियों की मरम्मत पर - 1.16 करोड़ रुपये
कोट
इन विकास कार्यों से शहरवासियों को राहत मिलेगी। सड़क, नाले-नालियों के निर्माण से लेकर पार्क, स्ट्रीट लाइटिंग और स्कूलों की मरम्मत तक का ध्यान रखा गया है। गर्मी को देखते हुए पेयजल के लिए भी बजट आवंटित किया गया है।
- सुषमा खर्कवाल, महापौर