{"_id":"5e46c2eb8ebc3ee5e15eb0c9","slug":"17-ias-transfers-alok-sinha-new-agricultural-production-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः आलोक सिन्हा नए कृषि उत्पादन आयुक्त, 17 आईएएस इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आलोक सिन्हा नए कृषि उत्पादन आयुक्त, 17 आईएएस इधर से उधर
Fri, 14 Feb 2020 09:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:25 PM IST
सार
- देवेश कृषि, मनोज पंचायतीराज, अमित चिकित्सा स्वास्थ्य के नए प्रमुख सचिव
- वेटिंग में चल रही दो अफसरों को तैनाती, मोनिका को उच्च शिक्षा, कल्पना को खेल की कमान
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
मुख्य सचिव के पद पर नियमित नियुक्ति के बाद शासन स्तर पर 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) की जिम्मेदारी आलोक सिन्हा को सौंपी गई है। इसके अलावा कृषि, पंचायतीराज, चिकित्सा स्वास्थ्य सहित कई विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। वेटिंग में चल रहीं कल्पना अवस्थी और मोनिका सहगल गर्ग को नई तैनाती मिल गई है।
मुख्य सचिव के पद पर राजेंद्र कुमार तिवारी की नियमित नियुक्ति से कृषि उत्पादन आयुक्त व उच्च शिक्षा विभाग खाली हो गया था। शासन ने मुख्य सचिव के बाद शासन स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण एपीसी के पद पर 1986 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक सिन्हा को तैनात किया है। सिन्हा अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर व मनोरंजन कर की जिम्मेदारी अब अतिरिक्त रूप से देखेंगे। सिन्हा के पास आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग का भी प्रभार था। शासन ने अब आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार-प्रथम को अतिरिक्त रूप से सौंप दी है।
विज्ञापन
पिछले काफी समय में तैनाती की प्रतीक्षा कर रही कल्पना अवस्थी को खेलकूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी तरह मोनिका सहगल गर्ग को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव खेलकूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण रहे मो. इफ्तेखारुद्दीन को राज्य सड़क परिवहन निगम का चेयरमैन बनाया गया है। यह पद संजीव सरन के रिटायर होने के बाद से खाली था। प्रमुख सचिव परिवहन आरके सिंह यूपीएसआरटीसी के चेयरमैन के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
दीपक और मनोज का कद बढ़ा, अनीता का महत्व बरकरार
इस तबादले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार व मनोज कुमार सिंह को अच्छा महत्व मिला है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार को नगर विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ये दोनों ही विभाग भारी भरकम बजट व केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली कई योजनाओं व परियोजनाओं के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। प्रमुख सचिव नगर विकास के पद पर कार्यरत मनोज कुमार सिंह को अब ग्राम्य विकास व पंचायतीराज जैसे दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
पंचायतीराज विभाग की जिम्मेदारी पिछले दिनों सपा सरकार में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रहीं अनीता सिंह को सौंपी गई थी। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंचायतीराज विभाग में अनीता की तैनाती पर सत्ताधारी दल के भीतर सवाल उठाए जा रहे थे। अब पंचायत चुनाव मनोज सिंह कराएंगे। चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हालांकि, अनीता का महत्व बरकरार है। उन्हें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के साथ आयुक्त की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
चुनौती बने विभागों में नए अफसरों की ताजपोशी
सरकार के लिए कृषि, पशुधन व दुग्ध विकास जैसे विभाग चुनौती बने हुए हैं। कृषि विभाग जहां किसानों की आय दोगुनी करने के लिहाज से शीर्ष प्राथमिकता में है। वहीं छुट्टा पशु अभी भी किसानों के जी का जंजाल बने हुए हैं। शासन ने केंद्र सरकार के कृषि सहकारिता एवं कृषक कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव जैसी अहम जिम्मेदारी पर रहे देवेश चतुर्वेदी को प्रमुख सचिव कृषि की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें चिकित्सा स्वास्थ्य की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। अब तक प्रमुख सचिव कृषि रहे अमित मोहन प्रसाद चिकित्सा स्वास्थ्य का काम देखेंगे।
इसी तरह प्रमुख सचिव वित्त के पद पर कार्यरत भुवनेश कुमार को दुग्ध विकास, पशुधन, मत्स्य विभाग का प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दे दी गई है। भुवनेश बतौर सचिव कई विभागों की सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास व पशुधन बाबू लाल मीना को हटा दिया गया है। उन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वीरेंद्र मुरादाबाद मंडल के नए आयुक्त बने
शासन ने मुरादाबाद मंडल के आयुक्त के रिक्त पद पर वीरेंद्र कुमार सिंह की तैनाती की है। वह वर्तमान में सचिव पंचायतीराज के पद पर कार्यरत हैं। मुरादाबाद के मंडलायुक्त के पद से यशवंत राव पिछले महीने रिटायर हो गए थे। तभी से यह कुर्सी खाली थी।
- देवेश कृषि, मनोज पंचायतीराज, अमित चिकित्सा स्वास्थ्य के नए प्रमुख सचिव
- वेटिंग में चल रही दो अफसरों को तैनाती, मोनिका को उच्च शिक्षा, कल्पना को खेल की कमान