फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 Dalit villages will become Prime Minister's model in Sonia's stronghold

Lucknow News: सोनिया के गढ़ में प्रधानमंत्री के आदर्श बनेंगे 17 दलित गांव

Wed, 31 Jan 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
17 Dalit villages will become Prime Minister's model in Sonia's stronghold
रायबरेली। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के दलित बाहुल्य 17 गांव प्रधानमंत्री आदर्श गांव बनेंगे। प्रत्येक गांव में 20-20 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्ययोजना तैयार होने के बाद पांच गांवों को पहली किस्त भी मिल गई है। अन्य गांवों को भी विकास के लिए बजट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले के 50 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी वाले गांवों को आदर्श गांव बनाने के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना संचालित की गई है। यह योजना वर्ष 2019 से संचालित है, लेकिन बजट न मिल पाने के कारण अब तक जिले के एक भी गांव को आदर्श घोषित नहीं किया गया। अब तक जिले के 309 गांवों को आदर्श बनने के लिए चिह्नित किया गया है। पहले चरण में चिह्नित 17 गांवों में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करके पास कराया गया, लेकिन बाद में संशोधित कार्ययोजना तैयार कराई गई।
विज्ञापन

जिले के बछरावां ब्लॉक के कन्नावां, बन्नावां, कसरावां, डलमऊ ब्लॉक के सुरसना और खीरों ब्लॉक के डुमटहर को विकास कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में 10-10 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा डलमऊ के टिकरन, खीरों के किशुनखेड़ा, चदौली, महराजगंज के कंसपुर, पूरे अचली, रामयमऊ, मूंगताल, बछरावां के कुंडौली, सतांव के देदानी, अमावां के उफरामऊ, संडीराम और लालापुर में विकास शुरू कराने के लिए बजट की डिमांड कर दी गई है। जल्द ही गांवों में काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श गांवों में कराए जाएंगे यह काम
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में आंगनबाड़ी भवन, सोलर लाइट, नाली निर्माण, सीसी रोड, डस्टबिन, हाई मास्क सोलर लाइट सहित अन्य काम कराए जाएंगे। संबंधित गांवों में विभागों के स्तर से अन्य काम पहले ही कराए जा चुके हैं। चयनित काम होने के बाद गांव आदर्श घोषित कर दिए जाएंगे। इस गांवों में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षाए ग्रामीण सड़कें एवं आवास, डिजिटीकरण, आजीविका एवं कौशल, ईंधन एवं बिजली, वित्तीय निष्कर्ष पर काम होना है।


प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले में 50 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी वाले 309 गांव चिह्नित किए गए हैं। विकास के लिए कार्ययोजना पास होने के बाद 17 गांवों में जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed