फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1680 women's toilets to be built at 640 railway stations, providing relief

Lucknow News: 640 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे 1680 महिला शौचालय, मिलेगी राहत

Mon, 09 Feb 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
1680 women's toilets to be built at 640 railway stations, providing relief
चारबाग रेलवे स्टेशन।
लखनऊ। चारबाग, आलमनगर, उतरेटिया और मल्हौर समेत प्रदेश के 640 रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के लिए 1680 आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। 84 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को रेलवे बोर्ड ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पहले चरण के काम के लिए 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


स्टेशनों पर महिलाओं के लिए शौचालयों की कमी पुरानी और बड़ी समस्या रही है। दैनिक यात्री एसोसिएशन ने इस मुद्दे को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष भी उठाया था। इसी का संज्ञान लेते हुए रेलवे ने उत्तर रेलवे (लखनऊ व मुरादाबाद मंडल), पूर्वोत्तर रेलवे (लखनऊ, इज्जत नगर व वाराणसी मंडल) और उत्तर मध्य रेलवे (आगरा, झांसी व प्रयागराज मंडल) के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों का चयन किया है।
विज्ञापन


छोटे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

इस योजना का मुख्य फोकस छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों के स्टेशनों पर है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बड़े और प्रमुख स्टेशनों पर पहले से सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन छोटे स्टेशनों पर महिला यात्रियों को भारी असुविधा होती थी। इन नए शौचालयों के बन जाने से हजारों महिला यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य

माघ मेले के दौरान भीड़ और ट्रेनों के व्यस्त संचालन के कारण निर्माण कार्य रोका गया था। अब इसी माह से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। रेलवे ने इस पूरे प्रोजेक्ट को तीन महीने में यानी मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed