फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1677 new corona patients found in Uttar Pradesh.

यूपी में मिले 1677 नए कोरोना पॉजिटिव, 1495 डिस्चार्ज

Thu, 10 Dec 2020 08:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Dec 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
1677 new corona patients found in Uttar Pradesh.
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 1677 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 1495 को डिस्चार्ज किया गया है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 20,801 रह गई है। प्रदेश में अब तक 8011 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,61,161 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 5,32,349 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1,68,336 नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन


कहा, दीपावली, छठ और सहालग में अनुमान था कि कोरोना के केस बढ़ेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वैक्सीन आने तक संक्रमण से बचाव के संसाधनों का प्रयोग करते रहना होगा। प्रदेश में इस समय एल वन के कुल बेड 64728, एल टू के 10148 और 7647 एल थ्री के क्रियाशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण शुरू
प्रमुख सचिव ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में टीकाकरण की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वैक्सीन के भंडारण के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था की जा रही है। वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed