फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   165 selected for prosthetic limbs and 83 for operation

Lucknow News: 165 को कृत्रिम अंग और 83 का ऑपरेशन के लिए चयन

Mon, 14 Jul 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
165 selected for prosthetic limbs and 83 for operation
शिविर में मापा गया दिव्यांगों के अंग। -संवाद
लखनऊ। नर में नारायण की भावना को साकार करते हुए नारायण सेवा संस्थान उदयपुर मेक ए चेंज फाउंडेशन यूके, गोल्डन जुबली और स्वामीनारायण मंदिर विल्सडन यूके के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गोमतीनगर स्थित होटल में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन, जांच और कृत्रिम अंग वितरण शिविर लगाया। प्रदेश भर से पहुंचे 400 से अधिक दिव्यांगों को सेवा का लाभ मिला।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें पूर्व गोसेवा आयोग अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, संस्थान ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा, महेश अग्रवाल, प्रतिभा श्रीवास्तव, संजय खन्ना, एल.पी. पांडे और गीता शामिल हुए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का शुभकामना संदेश शिविर में पढ़कर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना की और सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि शिविर में 165 दिव्यांगों के कृत्रिम हाथ-पैर और 128 कैलिपर्स के लिए माप लिए गए, जबकि 83 रोगियों का चयन शल्य चिकित्सा के लिए किया गया। बताया कृत्रिम अंगों का वितरण दो माह होगा। ऑपरेशन के लिए मरीजों को उदयपुर ले जाया जाएगा। जहां पर संस्था के हॉस्पिटल में मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन होगा। इसके अतिरिक्त, संस्थान की ओर से 5000 जरूरतमंदों को रोजाना भोजन, 600 मजदूरों के बच्चों के लिए निशुल्क विद्यालय, स्वरोजगार प्रशिक्षण और सामूहिक विवाह जैसी सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed