फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   163 year old maps are being preserved with chemicals

Lucknow News: रसायनों से संरक्षित किए जा रहे 163 साल पुराने नक्शे

Sun, 27 Apr 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
163 year old maps are being preserved with chemicals
लखनऊ। एलडीए रिकॉर्ड रूम में रखे नजूल भूमि के 163 साल पुराने मानचित्रों को केमिकल ट्रीटमेंट से सहेजा जा रहा है। वर्ष 1862 के मानचित्र धूल, नमी और दीमक लगने से खराब हो गए थे। मानचित्रों व फाइलों को स्कैन कर अब डिजिटली सहेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नई बिल्डिंग के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। पुराने मानचित्रों के संरक्षण का काम एलडीए की नई बिल्डिंग पर स्थित रुद्राक्ष सभागार में ही किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था इंटेक कंजर्वेशन इंस्टीट्यूट की टीम मानचित्रों की फोटोग्राफी करने के बाद केमिकल ट्रीटमेंट के जरिये इन्हें संरक्षित कर रही है। नजूल भूमि के कुल 203 मानचित्र संरक्षण कार्य के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से 102 मानचित्रों को ट्रीटमेंट के माध्यम से सफलतापूर्वक संरक्षित कर लिया गया है। इसी तरह फाइलों की स्कैनिंग व डिजिटाइजेशन का कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने निर्देश दिए कि नई बिल्डिंग के तीसरे तल पर केवल मानचित्र व नियोजन अनुभाग की पूरी टीम बैठे। अभियंत्रण की टीम चतुर्थ व पंचम तल पर शिफ्ट होगी। अन्य अनुभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठने के लिए भी तल व कक्ष निर्धारित किए गए। इस मौके पर सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा व सीपी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह, मुख्य नगर नियोजक केके गौतम व प्रभारी मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


73 फाइलें निस्तारित
एलडीए में शनिवार को सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे आयोजित किया गया। इसमें रजिस्ट्री, नामांतरण, रिफंड, फ्री होल्ड, अभियंत्रण आदि से संबंधित 73 फाइलों का निस्तारण किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने खुद लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed