{"_id":"5bc779ccbdec2269695d8c88","slug":"161539799500-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमगिरि, बेगमपुरा समेत प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमगिरि, बेगमपुरा समेत प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमगिरि, बेगमपुरा समेत प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट
सुल्तानपुर। हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को तय समय से पांच घंटे से अधिक देरी से किया गया। सियालदह, बेगमपुरा, हरिहरनाथ डाउन एक्सप्रेस समेत छह से अधिक ट्रेनों का संचालन कई घंटे लेट रहा। इससे यात्री परेशान रहे।
हावड़ा से देहरादून जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को तय समय से करीब सवा घंटे देरी से किया गया। हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस पांच घंटे से अधिक लेट रही।
आनंद विहार से सियालदह तक जाने वाली सियालदह डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे और आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही।
जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक विलंब से रवाना की गई। अहमदाबाद-सुल्तानपुर डाउन एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से स्थानीय स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
अंबाला से बरौनी जाने वाली हरिहरनाथ डाउन एक्सप्रेस सवा दो घंटे व अमृतसर से हावड़ा जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस करीब सवा घंटे लेट रही।
नवरात्र व दशहरा पर्व को लेकर घर लौटने वाले लोगों को ट्रेेेनों के संचालन में विलंब होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।