फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अंतरराज्यीय गैंग के दो लुटेरे दबोचे

अंतरराज्यीय गैंग के दो लुटेरे दबोचे

Wed, 13 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गैंग के दो लुटेरे दबोचे
अंतरराज्यीय गैंग के दो लुटेरे दबोचे
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। अपराधियों के विरुद्घ अभियान के तहत सोमवार रात अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ छापेमारी कर अंतरराज्यीय गैंग के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेरों के पास से 73 हजार रुपये कैश व चोरी की बाइक बरामद की है। मुकदमा दर्ज कर दोनों बदमाशों को मंडल कारागार भेज दिया गया।


एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि, सोमवार रात एएसपी ओपी सिंह के नेतृत्व में अकबरपुर कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि अकबरपुर रोडवेज से दो बदमाश किसी गैर जनपद में भागने वाले हैं।
विज्ञापन



इसी बीच पुलिस टीम ने राघव पुत्र रामबहादुर निवासी छज्जवा, थाना मोतीगंज, जिला गोंडा व गीरेंद्र कुमार उर्फ छोटू पुत्र शिवप्रसाद निवासी दुल्हापुर, थाना धानेपुर जिला गोंडा को गिरफ्तार कर लिया। एक के पास से लूट के 21 हजार तथा दूसरे के पास से लूट के 52 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि, पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं। इन दोनों के खिलाफ राजस्थान के साथ ही लखनऊ, गोंडा व अंबेडकरनगर के अहिरौली थाने में लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।



दोेनों ने लूट और चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना कबूला है। गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश हो रही है। गिरफ्तारी में एसआई शशिकांत यादव, शंभूनाथ यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, निरीक्षक राजेश उपाध्याय, अरशद सिद्दीकी, उमेश यादव, जितेंद्र गौड़, प्रभात मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed