{"_id":"5b01adde4f1c1be7408b6b91","slug":"161526836702-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत
Updated Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बौद्ध परिपथ पर ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सगे भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला सलारगंज निवासी महेश गुप्ता (30) पुत्र रामगोपाल गुप्ता अपने भाई उमेश गुप्ता (34) व सहयोगी हरीश (27) पुत्र रामनरायन निवासी मल्हीपुर सिटकहना एक बाइक पर सवार होकर गिलौला जा रहे थे। रविवार दोपहर में तीनों युवक बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत डीहा मार्ग पर पहुंचे।
तभी विपरीत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मौके पर ही हरीश की मौत हो गई, जबकि सगे भाई घायल हुए हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। सूचना पाकर पहुंची दरगाह पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां पर चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत
बहराइच। सीतापुर रोड पर मानपुरवा के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। बिजनौर जिला के शेरकोट निवासी मोहम्मद नाजिर (42) ट्रक चालक था। वह सीतापुर से बहराइच आ रहा था।
कोतवाली देहात के मानपुरवा के निकट रविवार सुबह अचानक उसे झपकी आ गई। ट्रक पेड़ में जाकर टकरा गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।