{"_id":"5af098b84f1c1ba0098b888c","slug":"161525717176-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़, 12 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़, 12 बदमाश गिरफ्तार
Updated Tue, 08 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़, 12 बदमाश गिरफ्तार
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने अंतर्जनपदीय ट्रक लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि 10 लुटेरे फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश प्रतापगढ़, संभल, फैजाबाद जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी के छह ट्रक और मोबाइल बरामद हुए हैं।
पुलिस की मानें तो इन बदमाशों का कई जनपदों में नेटवर्क फैला था। ये लोग ट्रक लूटकर उसे बेच देते थे। सभी लुटेरे शहर में बड़ा घोसियाना में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हुक्का बार के पास से लूट के ट्रकों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया।
एसपी शिवहरि मीणा ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में पकड़े गए लुटेरों की मीडिया को जानकारी दी। एसपी ने बताया कि, 24 अप्रैल 2018 को शहर के बरगद चौराहा से रामपुर जिले के विलासपुर थाना क्षेत्र के जियारत श्री मियां साहूकारा निवासी रमनदीप का ट्रक चोरी हो गया था, जिसकी एफआईआर लिखी गई थी। सदर कोतवाल अशोक सिंह व स्वाट टीम प्रभारी राकेश सिंह ने मामले की छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन
इसी टीम ने रविवार रात लुटेरों को दबोचा। एसपी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के आशावां गांव निवासी अकील, सूफियान, भैसनागंज निवासी कल्लू खां, आमिर खान, सरइया रामगढ़ निवासी धीरज यादव, लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के उदरनपुर निवासी मो. अकलीम, गंगाबख्श का पुरवा निवासी मुस्तकीम, खालसा सदर निवासी सीताराम, मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस निवासी बबलू प्रवेश, संभल जिले के चौधरी सरांय निवासी मुनव्वर अली, खगपुर सयां का मो. खालिद व फैजाबाद के बीकापुर के चौरा बाजार निवासी कृपाशंकर को पकड़ा गया है।
एसपी ने बताया कि, संभल के आदमपुर रोड चौधरी सराय निवासी हाशिम, प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के आसवां गांव निवासी समीर उर्फ नन्हके, हडौल निवासी नवाब, भैसना निवासी कप्तान, भैसना निवासी कल्लू, फैजाबाद के बीकापुर थाना क्षेत्र के कोहल बाजार निवासी दिनेश तिवारी, प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर गांव निवासी बबलू तिवारी, कानपुर नगर निवासी मोहम्मद, अलीगढ़ निवासी वकील, प्रतापगढ़ निवासी रोहित तिवारी फरार हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी ने बताया कि, पकड़े गए लुटेरों के पास से छह ट्रक, एक स्कॉर्पियो, 20 हजार 200 रुपये कीमत के 14 मोबाइल समेत करीब दो करोड़ रुपये का माल बरामद किया गया है। ये गिरोह अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कौशांबी में ट्रक लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसपी ने बताया कि, पकडे़ गए अकील के खिलाफ छह व सूफियान के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के गिरफ्त में आए लुटेरों की उम्र ज्यादा नहीं है, मगर उनके इरादे बेहद खतरनाक हैं। लूट की घटनाओं को बड़ी आसानी से अंजाम देते हैं। जरूरत पड़ने पर फायरिंग कर पुलिस से मोर्चा भी ले लेते हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में अधिकतर लुटेरों की उम्र 21 से 22 वर्ष है। ये गैंग वाहन लूट व चोरी करता है। इन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।