फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कैश की किल्लत बरकरार, एटीएम खाली

कैश की किल्लत बरकरार, एटीएम खाली

Wed, 18 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कैश की किल्लत बरकरार, एटीएम खाली
बहराइच। जिले के बैंकों में बुधवार को भी कैश की किल्लत बरकरार रही। उपभोक्ता बैंक पहुंचे, लेकिन मनमाफिक कैश नहीं निकाल पाए। ग्रामीण अंचलों में स्थिति और भी खराब रही। एटीएम दूसरे दिन भी खाली रहे, जिससे लोग बेहाल दिखे। पैसे के लिए पूरे दिन लोग एटीएम का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


जिले के बैंकों में अचानक शुरू हुई कैश की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। हालात ये हैं कि बैंक पहुंच रहे लोग घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी जिले के बैंक खाली रहे। लेनदेन पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन


महसी तहसील के भगवानपुर हरदी शाखा पर बुधवार सुबह 10 बजे ग्रामीण पैसा निकालने पहुंच गए। लेकिन भुगतान नहीं हो सका। पता चला कि कैश नहीं है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यही स्थिति अन्य बैंकों की रही। बैंक के साथ ही एटीएम भी खाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच शहर के पानी टंकी चौराहा, छावनी बाजार, डिगिहा, पुलिस लाइन रोड पर स्थित एटीएम शोपीस बने रहे। अस्पताल चौराहे पर स्थिति एचडीएफसी बैंक का एकमात्र एटीएम काम करता मिला।

लेकिन यहां भी एक उपभोक्ता के पैसे निकालने के बाद एटीएम स्क्रीन पर आउट आफ सर्विस का संदेश आता रहा। इससे लाइन में लगे लोग परेशान दिखे। वहीं नानपारा के एटीएम भी खाली रहे। रुपईडीहा, कैसरगंज, जरवल, पयागपुर में भी एटीएम के काम न करने से लोगों को निराशा हुई।

इंतजार में गुजर गया पूरा दिन
विशेश्वरगंज में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पहुंची कलावती, खोड़ैचा, सावित्री देवी, सुशीला, नकछेद, ननके आदि ने बताया कि तीन दिन से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन पैसा न होने की बात कही जा रही है। सुबह बैंक पहुंचते हैं, पूरे दिन इंतजार करते हैं। फिर घर लौट जाते हैं, अपने ही कमाई का धन कब मिलेगा, पता नहीं।

कैसे होगी बेटी व बेटों की शादी
महसी के भगवानपुर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पर पहुंचे रमपुरवा निवासी मुंशीलाल ने बताया कि बेटी की शादी 27 अप्रैल को है।

20 अप्रैल को तिलक का कार्यक्रम होना है। इसके लिए दो दिन से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। पैसा नहीं निकल पा रहा है। यही स्थिति भरोसे की है।

भरोसे ने बताया कि 26 अप्रैल को बेटे की बारात लेकर जाना है। लोधौनी गांव निवासी नरेंद्र कुमार के बेटी की शादी एक मई को है। लेकिन पैसे के अभाव में तैयारी नहीं हो पा रही है।

बैंक में ही निशक्त ऐरिया निवासी सीता देवी मिलीं, बोलीं-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण हो रहा है। सात दिन में निर्माण पूरा न होने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है। लेकिन बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल रहा है।


करेंसी चेस्ट से नहीं मिल रहे रुपये
भगवानपुर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता के घर शादी है तो सप्ताह भर पहले प्रार्थना पत्र दे दें।

जिला मुख्यालय डिमांड भेज देंगे। समय से उसे पैसा मिल जाएगा। इस समय चेस्ट से ही भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में दिक्कत है।

डिमांड भेजी गई थी। पैसा निरंतर भेजा जा रहा है। कोशिश है कि दो दिन में जिले के सभी बैंकों की स्थिति सुधर जाएगी।
-श्रवण कुमार, लीड बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed