यूपी: अखिलेश यादव की मांग, गिरफ्तार किए गए नौजवानों-छात्रों को रिहा करे सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग को निशाना बनाते हुए कहा कि आयोग भाजपा को चुनाव जिताने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने 10 अक्तूबर को गिरफ्तार किए गए छात्रों और युवाओं को रिहा करने की मांग की है।
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए गए छात्रों और युवाओं को रिहा किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार गिरफ्तार किए गए छात्रों और युवाओं को रिहा करे। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने अंत से डरती है वो अन्याय का सहारा लेती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि कौन नहीं जानता है कि चुनाव आयोग भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहा है। चुनाव आयोग का काम है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के वोट पड़ें पर आयोग वोट काट रहा है। यह पहली बार है जब हम देख रहे हैं कि लोगों को वोट करने से रोका जा रहा है। उनके नाम काटे जा रहे हैं।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "The government should release those students and youth who have been arrested. The government that fears its end resorts to injustice. Who doesn't know that the Election Commission is working for the BJP... The job of the Election Commission is to ensure that as many votes as possible are cast. For the first time, we're seeing efforts being made to prevent us from getting votes registered and from casting votes."
— ANI (@ANI) October 11, 2026
उन्होंने फिर से याद दिलाते हुए कहा कि जो हस्ताक्षर करना नहीं जानते थे उनके साइन बनाकर फॉर्म 7 भरवाया गया और लोगों के वोट काटे गए। नियम कहता है कि एक व्यक्ति पांच से ज्यादा फॉर्म 7 नहीं भर सकता है उनसे 100 से जयादा फॉर्म भरवाकर वोट काटे गए। उपचुनाव में लोगों ने देखा कि पुलिसवालों को सादे कपड़े पहना कर फर्जी वोट डलवाए गए हैं। हमने ऐसी तस्वीरें भी देखी हैं उपचुनाव में जिसमें एक अधिकारी रिवॉल्वर लेकर महिलाओं को वोट न करने की धमकी दे रहा है।