फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   यूपी दिवस पर बहराइच को 48 करोड़ की सौगात, बुनियादी जरूरतों पर खर्च होगा धन

यूपी दिवस पर बहराइच को 48 करोड़ की सौगात, बुनियादी जरूरतों पर खर्च होगा धन

Thu, 25 Jan 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
यूपी दिवस पर बहराइच को 48 करोड़ की सौगात, बुनियादी जरूरतों पर खर्च होगा धन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : SELF
बहराइच। उत्तर प्रदेश दिवस पर श्रम, सेवायोजन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर (सड़क, भवन, पुलिया, विद्युत, पेयजल आदि) की 48 करोड़ की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें 11.28 करोड़ की लागत की 55 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ और 37 करोड़ की लागत की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उसे जनता को सौंपा गया।
विज्ञापन


जिले के विकास को अब पंख लगते दिख रहे हैं। बुधवार को यूपी दिवस के अवसर पर महाराज सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रम, सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मां सरस्वती व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इसके बाद श्रम मंत्री ने 48 करोड़ की लागत की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने कहा कि 1950 में उत्तर प्रदेश राज्य का नामकरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान सरकार ने यह निर्णय लिया कि प्रदेश में भव्यता के साथ उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाए। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। विधायक बलहा अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेज गति से तरक्की कर रहा है।

विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि 24 जनवरी वह गौरवशाली दिन है, जिस दिन उत्तर प्रदेश राज्य बना। सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार विकास के वादों को पूरा कर रही है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी राम चन्द्र ने आभार जताया। संचालन शिक्षक व कवि संतोष सिंह ने किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर, सांसद प्रतिनिधि हरिश्चन्द्र गुप्ता, परशुराम कुशवाहा, संचित सिंह, विधायक नानपारा माधुरी वर्मा, जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह जीतू, हनुमान प्रसाद शर्मा, श्रीनाथ शुक्ल, पुरुषोत्तम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग की 94.14 लाख रुपये लागत की पांच, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, निर्माण इकाई की 74.46 लाख लागत की तीन, नगर पालिका परिषद की 439.99 लाख लागत की 42, गन्ना विकास विभाग की 168.55 लाख लागत की तीन, पावर कॉर्पोरेशन की 182.73 लाख व यूपी डिस्को की 141.41 लाख लागत की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

यह परियोजनाएं लोगों को हुईं समर्पित
श्रम मंत्री ने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, निर्माण इकाई की 1591.35 लाख लागत की एक, जिला पंचायत विभाग की 197.05 लाख लागत की 21 व जल निगम की 1911.21 लाख लागत की सात परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

विभिन्न विभागों ने सजाये प्रदर्शनी स्टाल
समारोह स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में बाल विकास परियोजना, विद्युत, खादी ग्रामोद्योग, समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह, नगरीय विकास अभिकरण, शहरी आजीविका मिशन, बेसिक शिक्षा, पंचायत राज विभाग (स्वच्छ भारत मिशन), उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, कृषि, उद्यान, वन, गन्ना विकास, जल निगम, रेशम विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर हेल्थ शिविर भी आयोजित किया गया। पंचायती राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग के ड्रेस वितरण व नगरीय विकास अभिकरण अंतर्गत गठित महिला समूह द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी पंडालों का फीता काटकर मुख्य अतिथि ने उद्घाटन किया।


एलईडी वैन से हुआ योजनाओं का प्रचार
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर महाराज सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में सूचना एवं जन संपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से एलईडी वैन के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास परक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed