{"_id":"5a1dabd94f1c1bc45b8b90ba","slug":"161511893977-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया व बुखार से तीन मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया व बुखार से तीन मासूमों की मौत
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 और रोगी भर्ती, दो केजीएमयू रेफर
बहराइच। तराई में बदल रहे मौसम के बीच डायरिया और बुखार जानलेवा बने हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती तीन मासूमों की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह डायरिया और बुखार की चपेट में थे। वहीं 14 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया है।
सोमवार को रामगांव के सोहरवा निवासी शुएब (1) पुत्र अनवर को तेज बुखार से पीड़ित होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह शुएब ने दम तोड़ दिया। वहीं दरगाह के हाजी विलायत गांव निवासी रविनंदन (3) पुत्र दिलीप कुमार की भी बुखार से पीड़ित होने के कारण इलाज के दौरान मौत हुई।
जबकि हुजूरपुर के बसंतपुर निवासी अली हुसैन (3) पुत्र रज्जन को बुखार के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिवारीजनों ने डॉक्टर को दिखाया। लाभ न होने पर जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर बाद अली हुसैन ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर उल्टी, दस्त, बुखार और निमोनिया से पीड़ित और 14 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें हुजूरपुर निवासी अनिकेत सिंह (1) व मिर्जापुर निवासी अनीस (1) की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन दोनों गंभीर रोगियों को चिकित्सकों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया है।