{"_id":"59eb92f64f1c1bdb538b884f","slug":"161508610806-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की हत्या कर नहर में फेंके शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की हत्या कर नहर में फेंके शव
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में भी एक युवक की हत्या करके शव नहर में फेंक दिया गया। इस शव की पहचान भी नहीं हो पाई है।
ऊंचाहार और रोहनियां प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात गांव के पास शारदा सहायक नहर में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने जाल बिछाया था। शनिवार सुबह मछुआरे जब जाल निकालने पहुंचे तो उसमें एक 42 वर्षीय युवक का शव फंसा था। सूचना पर पहुंचे एसओ धनंजय सिंह ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि हत्या करके युवक के शव को यहां पर फेंका गया है। सड़ने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पाई। थानेदार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उधर, तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक मोहनगंज थाना क्षेत्र के रामनगर पुल के पास नहर में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक की हत्या करके शव नहर में फेेंके जाने की बात कही जा रही है। सीओ तिलोई बीनू सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वजह साफ हो सकेगी।