फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1600 people will get vaccine dose on 16th jan

लखनऊ में 16 को 1600 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

Thu, 14 Jan 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
1600 people will get vaccine dose on 16th jan
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद के साथ राजधानी में 16 जनवरी को 16 अस्पतालों में टीकाकरण शुरू होगा। पहले दिन 1600 लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 55 हजार लोगों के टीकाकरण की तैयारी की है। हालांकि, अभी तक 51 हजार लोगों ने पंजीयन कराया है। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ टीकाकरण शुरू होगा। इस दौरान संभव है कि पीएम केजीएमयू के कुछ डॉक्टरों या टीकाकरण कराने आए लोगों से बातचीत करें। अन्य सेंटरों पर सिर्फ पीएम का संदेश सुनने की व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अस्पताल तय कर लिए गए हैं। इनमें सरकारी क्षेत्र के केजीएमयू, एसजीपीजीआई, आरएमएल, बलरामपुर, वीरांगना अवंतीबाई, लोकबंधु राजनारायन अस्पताल व सीएचसी माल, इंदिरा नगर, मोहनलालगंज को शामिल किया गया है। प्राइवेट अस्पतालों में टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज, अपोलो, मेदांता, सेंट जोसफ, सहारा, चंदन, इरा मेडिकल कॉलेज हैं।
विज्ञापन

हर सेंटर पर 100 लोगों का टीकाकरण
एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि केजीएमयू में 34 बूथ बनाने की तैयारी है, लेकिन पहले दिन सिर्फ एक बूथ पर टीकाकरण होगा। इसी तरह अन्य अस्पतालों में पहले दिन सिर्फ एक बूथ पर टीकाकरण की तैयारी है। शासन से टीकाकरण कराने वालों की संख्या घटाने या बढ़ाने का निर्देश मिलेगा तो व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बूथों की क्षमता
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में ऐसी व्यवस्था बनाई है कि शासन से निर्देश मिलते ही टीकाकरण कराने वालों की संख्या में बदलाव भी किया जा सके। केजीएमयू में 34, एसजीपीजीआई में 18, लोहिया संस्थान में 09, एरा मेडिकल कॉलेज में 19 बूथ बनाए गए हैं। अलीगंज, मोहनलालगंज, माल, इंदिरा नगर आदि अस्पतालों में एक-एक बूथ बनाए गए हैं। हालांकि, 16 को सभी जगह एक-एक बूथ पर ही टीकाकरण की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed