{"_id":"672cb563db6bf8dfc90094b4","slug":"16-teams-of-the-state-will-present-brass-and-pipe-bands-in-the-state-level-school-band-competition-lucknow-news-c-13-1-lko1020-942071-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीमें देंगी ब्रास और पाइप बैंड की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीमें देंगी ब्रास और पाइप बैंड की प्रस्तुति
Thu, 07 Nov 2024 06:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 07 Nov 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में होगा। लखनऊ की ओर से पाइप बैंड बालक वर्ग में 30 और ब्रास बैंड में 33 छात्र हिस्सा लेंगे। बालिका वर्ग में ब्रास बैंड में 32 व पाइप बैंड में 24 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। सभी प्रतिभागी रिहर्सल में जुटे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अन्य जिलों से 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टीमें ब्रास और पाइप बैंड की प्रस्तुति देंगी। ब्रास बैंड प्रतियोगिता में 212 छात्र और 112 छात्राएं व पाइप बैंड प्रतियोगिता में 112 छात्र और 98 छात्राएं हिस्सा लेंगी। छात्राओं को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छोटी जुबिली और छात्रों को राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज में रहने की व्यवस्था की गई है।