फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 police officers transferred in Uttar Pradesh.

यूपी में आईपीएस और 16 पीपीएस के तबादले: वायरल वीडियो प्रकरण की रिपोर्ट दाखिल होने से पहले हटे एएसपी अनिरुद्ध

Thu, 06 Apr 2023 08:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

डीजीपी मुख्यालय ने तीन आईपीएस और 16 पीपीएस अफसरों मे तबादले कर दिए हैं। वायरल वीडियो प्रकरण की रिपोर्ट दाखिल होने से पहले एएसपी अनिरुद्ध सिंह हटाए गए।

विज्ञापन
16 police officers transferred in Uttar Pradesh.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने मेरठ में एएसपी ग्रामीण के पद पर तैनात आईपीएस अनिरुद्ध कुमार सिंह को हटा दिया है। उनको सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा गया है। साथ ही, वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त उनकी पत्नी आरती सिंह का तबादला भी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अनिरुद्ध सिंह के वायरल वीडियो प्रकरण की जांच के दृष्टिगत दोनों आईपीएस पति-पत्नी का तबादला किया गया है। वहीं कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अंकिता शर्मा को वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। बृहस्पतिवार को तीन आईपीएस और 16 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए।

विज्ञापन


बताते चलें कि अनिरुद्ध सिंह का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह वाराणसी में तैनाती के दौरान एक स्कूल संचालक से 20 लाख रुपये रिश्वत मांगते हुए नजर आ रहे थे। इस प्रकरण की जांच पूर्व कार्यवाहक डीजीपी डीएस चौहान ने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन को सौंपी थी। तत्पश्चात कमिश्नर ने डीआईजी संतोष कुमार सिंह को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे हालांकि करीब माह पूरा होने के बावजूद अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव से 'बड़ी जंग' की जमीन तैयार करेंगे संघ के वैचारिक संगठन, समन्वय बैठक में विमर्श
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी का 'लंगड़ा' इस बार लगाएगा लंबी छलांग, रंगीली मिर्च की भी भारी मांग


आठ एडिशनल एसपी का तबादला
डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 16 पीपीएस अफसरों का तबादला किया है जिनमें आठ एडिशनल एसपी और आठ डिप्टी एसपी शामिल हैं। अनिरुद्ध सिंह के स्थान पर बुलंदशहर के एएसपी क्राइम कमलेश बहादुर को मेरठ भेजा गया है। कमलेश बहादुर का पूर्व में 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के लिए हुआ तबादला आदेश संशोधित किया गया है। एडीजी मेरठ जोन की स्टाफ अफसर एएसपी आलोक दुबे को मेरठ में छठवीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया है। वहीं पीएसी मेरठ में तैनात अनिल कुमार-1 को एडीजी जोन मेरठ का स्टाफ अफसर बनाया गया है। विशेष डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार के स्टाफ अफसर कृपाशंकर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर पावर कारपोरेशन में तैनात एएसपी पूर्णेंदु सिंह को विशेष डीजी का स्टाफ अफसर बनाया गया है। बिजनौर में तैनात एएसपी इंदु सिद्धार्थ को सतर्कता अधिष्ठान के मेरठ सेक्टर में तैनाती दी गयी है। महोबा में तैनात एएसपी राजेंद्र कुमार गौतम का एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा के स्टाफ अफसर के पद पर पूर्व में हुआ तबादला आदेश संशोधित कर अब उन्हें अयोध्या में एएसपी यातायात एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में एएसपी स्थापना के पद पर तैनात राहुल मिश्रा का अयोध्या के लिए पूर्व में हुआ तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। वे एएसपी स्थापना के पद पर बने रहेंगे।

आठ डिप्टी एसपी इधर से उधर
इसके अलावा आठ डिप्टी एसपी भी इधर से उधर किए गए हैं। शिव प्रताप सिंह द्वितीय को अलीगढ़ से मेरठ भेजा गया है। लोकायुक्त संगठन में तैनात प्रयांक जैन को शाहजहांपुर में तैनात किया गया है। योगेंद्र सिंह-1 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से लोकायुक्त संगठन भेजा गया है। अंकित कुमार द्वितीय को सीबीसीआईडी से मुरादाबाद, राजेश कुमार तिवारी को बलिया से मुरादाबाद, एसएन वैभव पांडेय को 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से बलिया, आलोक कुमार अग्रहरि को सीबीसीआईडी से झांसी और राजेंद्र कुमार सिंह द्वितीय को 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से नागरिक उड्डयन (एयरपोर्ट सिक्योरिटी) के पद पर भेजा गया है।


देखें पूरी सूची: 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed