{"_id":"6049f6ee8ebc3e592071d891","slug":"16-people-injured-in-an-accident-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी बच्चों सहित 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी बच्चों सहित 16 लोग घायल
Thu, 11 Mar 2021 04:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Mar 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए बच्चे।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सरेनी रोड स्थित शाहपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार बच्चों सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सरायकुर्मी गांव निवासी महिलाएं व बच्चे एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर बाल्हेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी शाहपुर गांव के निकट सामने से आ रही एक पिकअप लोडर से बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार 16 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं।
विज्ञापन
गांव निवासी नंदिनी (13) वर्ष, सेजल (6) वर्ष, काजल (8) वर्ष, आंचल (9)वर्ष, शिवानी (13) वर्ष, शिवा (7) वर्ष, हेमा (13) वर्ष, ओम (6) वर्ष, बबली पत्नी रामनरेश (25) वर्ष, रूबी पुत्री रामनरेश (7) वर्ष, लक्ष्मी पुत्री राम किशुन (7) वर्ष, गीता पत्नी रामकिशन (35) वर्ष, रामावती पत्नी शिव बरन (50) वर्ष, नीलम पत्नी राजू (35) वर्ष, राजकुमारी पत्नी महावीर (35) वर्ष, महिमा पुत्री महावीर (8) वर्ष, राजकली पत्नी शिव कुमार (42) वर्ष, संगीता पत्नी बीरेंद्र (38) वर्ष, प्रदीप कुमार पुत्र गुरु प्रसाद (20) वर्ष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ट्रेक्टर ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे।
विज्ञापन