{"_id":"64572308c48a10561b043e74","slug":"16-nagar-nigam-will-be-developed-as-solar-cities-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अयोध्या की तर्ज पर सोलर सिटी बनेंगे 16 नगर निगम, परियोजना के लिए तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अयोध्या की तर्ज पर सोलर सिटी बनेंगे 16 नगर निगम, परियोजना के लिए तैयारियां शुरू
Sun, 07 May 2023 09:33 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 May 2023 09:33 AM IST
सार
अयोध्या की तरह 16 नगर निगमों को सोलर सिटी की तरह विकसित किया जाएगा। यहां पर सोलर ट्री से लेकर ई रिक्शा तक का इंतजाम होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अयोध्या की तर्ज पर 16 नगर निगमों को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इन नगर निगमों में सोलर ट्री, ई रिक्शा, वाटर कियोस्क सहित अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के पहले सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित किया जा रहा है। करीब 40 करोड़ की इस परियोजना के लिए इस वर्ष बजट में 15 करोड़ 75 लाख रुपये का इंतजाम किया गया है। इसके तहत सरकारी एवं आवासीय भवनों पर सोलर प्लांट, सोलर स्ट्रीट लाइटें, सोलर हाईमास्ट, एनर्जी पंप और सोलर बोट तक का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पारा चढ़ते ही यूपी में बढ़ी बिजली की मांग, उत्पादन इकाइयां अलर्ट, ग्रामीण इलाकों में कटौती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के 80 से ज्यादा छात्र फंसे, सिर्फ एक लीटर पानी पर गुजार रहे दिन; परिजनों की धड़कन बढ़ी
अब तक सरकारी भवनों पर करीब 515 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। अब प्रदेश के अन्य नगर निगमों को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अलग-अलग नगर निगमों का आकलन करके परियोजना तैयार की गई है। इससे संबंधित नगर निगमों का जहां सौंदर्यीकरण हो सकेगा वहीं बिजली की खपत भी कम होगी।
सोलर वेडिंग जोन
सोलर सिटी में 50 किलोवाट के जरिए 40 से 50 दुकानों को आच्छादित करते हुए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।
ये भी प्रमुख कार्य
वरिष्ठ परियोजना अधिकारी एसडी दुबे ने बताया कि सोलर सिटी के तहत पर्यटन स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थल पर सोलर ट्री लगाए जाएंगे। अयोध्या में अब तक 40 सोलर ट्री लगाए गए हैं। इसमें एलईडी लाइटें लगी हैं। मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की भी व्यवस्था की गई है। सोलर से चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है। अयोध्या में परिक्रमा मार्ग पर आठ स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अयोध्या में 40 ई रिक्शा भी संचालित होंगे।
यूपीनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला का कहना है कि प्रदेश के पहले सोलर सिटी के रूप में अयोध्या का विकास किया गया है। इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब अन्य नगर निगमों को भी विकसित करने की तैयारी चल रही है।