फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 district has shortage of teacher post

शिक्षामित्रों के शिक्षक बनने में आई एक बड़ी मुसीबत

Thu, 02 Jul 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 02 Jul 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
16 district has shortage of teacher post

दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 91,104 शिक्षा मित्रों में सभी को शिक्षक बनाने के लिए प्रदेश के 16 जिलों में पद कम पड़ गए हैं। प्रदेशभर में अब तक 73,000 शिक्षा मित्रों को समायोजित करते हुए शिक्षक बनाया जा चुका है।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान शिक्षा मित्रों के समायोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि प्रदेश के 16 जिले ऐसे हैं जहां शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने के लिए पद कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सचिव ने इस पर इनके समायोजन के संबंध में सुझाव मांगे है।सरकार शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी का प्रशिक्षण देकर प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया जा चुका है। दूसरे चरण में 91,104 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है और अब इनको सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है।

इन जिलों में कम पड़ रहे हैं शिक्षकों के पद

16 district has shortage of teacher post

सचिव बेसिक शिक्षा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारियों से शिक्षा मित्रों केसमायोजन के बारे में जानकारी मांगी।

उन्हें बताया गया कि प्रदेश के 16 जिलों अंबेडकरनगर,आजमगढ़,बहराइच,बलरामपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर नगर, लखनऊ, महोबा, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, सहारनपुर, श्रावस्ती, वाराणसी और कानपुर देहात ने शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए शिक्षकों के पद कम पड़ रहे हैं।शासन बेसिक शिक्षा अधिकारियों के सुझाव पर इनको समायोजित करने के लिए विकल्पों पर विचार करेगी।

शिक्षकों के बढ़ेंगे 22 हजार पद
सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2011 के बाद खुले प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 22,000 पद बढ़ने वाले हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इन पदों को बढ़ाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मित्रों को इन बढ़ने हुए पदों पर भी समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed