{"_id":"5d054ef28ebc3e57f539955f","slug":"15606289674-lucknow-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध निदेशक ने काटी ऑनालइन बकाएदारों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध निदेशक ने काटी ऑनालइन बकाएदारों की बिजली
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक ने रिमोट से बंद की बकाएदारों की बिजली
- स्मार्ट मीटर कनेक्शन धारकों की अब पोल से बिजली काटने की नहीं जरूरत
- ठाकुरगंज के पांच और चौक के तीन लोगों की कटी बिजली, दो ने तत्काल भरे बिल
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। राजधानी के जिन उपभोक्ताओं के घर एवं दुकान में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, यदि उन्होंने हर माह बिल नहीं भरा तो उनकी बिजली इलाकाई इंजीनियर अपने कार्यालय से ही ऑनलाइन काट देंगे। ऐसे बकाएदारों की बिजली काटने के लिए अब उनके घर या दुकान पर बिजली कर्मियों को भेजने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार से इस कार्रवाई की शुरुआत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने कर दी है। उन्होंने ठाकुरगंज एवं चौक के आठ बकाएदारों की बिजली रिमोट से उड़ा दी। ऑनलाइन ही इनके मीटर से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बिल भरने के बाद ही यह बिजली चालू होगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि बिजली कटने के बाद कन्हैया लाल एवं राम शंकर ने बकाया बिल का तत्काल भुगतान किया तो उनकी बिजली दोबारा रिमोट से चालू कर दी गई। उन्होंने बताया इन उपभोक्ताओें ने देय तारीख पर बिल का भुगतान नहीं किया है। राजधानी में 3,65,089 उपभोक्ताओं के घर एवं दुकान में स्मार्ट मीटर लगेंगे, अब तक 83,383 मीटर लग चुके हैं।
--------------------
इन बकायेदारों की काटी बिजली
नाम बकाया
राम शंकर वर्मा त्र22,520
शमीम जहां त्र22,784
कन्हैयालाल त्र20,816
राम नाथ अग्रवाल त्र25,365
नीरज कुमार त्र20,069
फरीदा काजमी त्र87,534
पवन कुमार त्र55,360
महफूज हुसैन त्र65,470