फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   डिवाइडर से टकराई स्कूटी दो युवकों की मौत

डिवाइडर से टकराई स्कूटी दो युवकों की मौत

Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई स्कूटी दो युवकों की मौत
डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

बंगला बाजार पुल के पास हादसा, तेज रफ्तार कार निकलने से हड़बड़ा गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। आशियाना थानाक्षेत्र में रविवार सुबह स्कूटी सवार बेकाबू होकर बंगला बाजार पुल के पास डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में अभि उदय वर्मा (18) और उसके दोस्त अरुण मिश्रा (18) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त स्कूटी के बगल से तेज रफ्तार कार निकली थी। इसके चलते हड़बड़ा कर स्कूटी दूसरी तरफ मोड़ दी थी। इससे हादसा हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, आलमबाग के बड़ा बरहा निवासी स्वर्गीय गौरी शंकर का इकलौता बेटा अभि उदय वर्मा स्कूटी से छोटा बरहा निवासी अशोक मिश्र के बेटे अरुण मिश्र के पास गया था। अशोक बीज भंडार निगम से सेवानिवृत्त हैं। दोनों मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर निकल थे। कुछ दूरी पर उन्हें बाइक सवार दोस्त निरंजन विश्वकर्मा, रितेश दुबे, अश्वनी यादव और हर्ष मिले। तीनों बाराबिरवा से बंगला बाजार पुल की ओर जा रहे थे। अश्वनी के मुताबिक, स्कूटी अभि चला रहा था। ईको गार्डन के पीछे बंगला बाजार पुल की तरफ जाने वाली सड़क पर अचानक एक तेज रफ्तार कार निकली। इससे अभि हड़बड़ा गया और उसने स्कूटी दूसरी दिशा में मोड़ दी। स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों के सिर में गहरी चोट आई। आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, बाइक सवार दोस्तों ने हादसे की सूचना अरुण के भाई दिनेश को दी। बताया जा रहा है कि अभि के पिता बिजली विभाग में कार्यरत थे। परिवार में मां संतोष और दो बहने हैं। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, अरुण के परिवार में मां सावित्री व भाई दिनेश है। दिनेश ने बताया कि वह छोटा बरहा में किराए पर रहते हैं। अरुण केकेसी से स्नातक कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed