फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   वन विभाग को लाखों का चूना लगाने वाली दंपति पर मुकदमा

वन विभाग को लाखों का चूना लगाने वाली दंपति पर मुकदमा

Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग को लाखों का चूना लगाने वाली दंपति पर मुकदमा
सॉफ्टवेयर तैयार करवाकर नहीं किया भुगतान, दंपती पर मुकदमा
विज्ञापन

पीड़ित ने हजरतगंज कोतवाली में की शिकायत
लखनऊ। पेंटकैल आईटी सॉल्यूशन के निदेशक तिलकराज रत्रा ने गाजियाबाद स्थित अर्थ इंटरप्राइजेज के निदेशक मोहित गुप्ता और उनकी पत्नी पुनीता गुप्ता के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि ठग दंपती ने 2017 में सॉफ्टवेयर बनाने का ठेका दिया था। आरोप है कि दंपती ने वन विभाग से मिले वर्कऑर्डर को पूरा करने के बदले करीब 19 लाख रुपये देने का वादा किया था।

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक ,हजरतगंज में तिलकराज रत्रा की फर्म का दफ्तर है। उनके मुताबिक, अक्तूबर 2017 में बात तय होने के बाद उनकी फर्म ने दिसंबर 2017 को सॉफ्टवेयर तैयार कर पुनीता गुप्ता को सौंप दिया। आरोप है कि दंपती ने विभाग से अपनी फर्म के नाम पर 19.50 लाख रुपये का भुगतान हासिल कर लिया। तिलकराज के मुताबिक, ठग दंपती सरकारी विभाग से ठेका लेकर दूसरों से काम कराते हैं। चूंकि विभाग टेंडर हासिल करने वाली फर्म को ही भुगतान करता है। ऐसे में जालसाज दंपती सरकारी विभाग से पेमेंट हासिल कर रुपये हड़प कर लेते हैं। वहीं, काम करने वाली फर्म को जाली कागज दिखाकर आरोपी टरकाते रहते हैं। तिलकराज के मुताबिक, उनके साथ भी ठगों ने यही तरीका अपनाया था। वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर पड़ताल करने पर उन्हें जालसाजी के बारे में पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed