{"_id":"5cf978bfbdec22073f3f2f8f","slug":"155985324116-lucknow-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटी भटकते रहे, बिना बिके पड़ी रहीं 10 हजार करोड़ की संपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटी भटकते रहे, बिना बिके पड़ी रहीं 10 हजार करोड़ की संपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंसल रेरा के सामने खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताकर खुद को बचाता रहा। फॉरेंसिक ऑडिट में पता चला कि 10 हजार करोड़ से अधिक की संपत्तियां सुशांत गोल्फ सिटी में बिना बिके पड़ी हैं और 6500 से अधिक आवंटी भटक रहे हैं। रेरा के अधिकारी ने बताया कि उन संपत्तियों को चिन्हित कराने के लिए कार्रवाई शुरू करा दी है, ताकि उन्हें तत्काल बेचकर विकास कार्य शुरू कराए जा सकें।
रेरा की निगरानी में अब प्रोजेक्ट
रेरा ने 25 जुलाई 2018 को एक आदेश कर पूरी टाउनशिप को अपनी निगरानी में ले लिया है। बिना अनुमति कोई पैसा खर्च नहीं किया जा सकता है। किसी भी खाते से फंड बाहर ट्रांसफर करने की अनुमति कंपनी को नहीं है। प्रोजेक्टों को पूरा करने के अलावा रिफंड चाहने वाले आवंटियों को भी रेरा रकम वापस करा रहा है। इसके अलावा रेरा ने अंसल एपीआई को हाइटेक टाउनशिप में संपत्तियां बेचने पर भी रोक लगाई हुई है। नई संपत्तियों का आवंटन कंपनी तब तक नहीं कर सकती है, जब तक पुराने आवंटियों को उनकी संपत्तियां नहीं मिल सकती हैं। हालांकि, एफएसआई या दूसरे तरीकों से अब भी संपत्तियां बेचने की शिकायतें रेरा को मिल रही हैं।
चार गुना बढ़ गई टाउनशिप
अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप की शुरुआत केवल 1700 एकड़ से हुई। 20 साल में इसके विकास और आवंटियों को उनके भूखंड, विला या फ्लैट पर कब्जा दिलाने की जगह सिर्फ क्षेत्रफल ही अलग-अलग सरकार में बढ़ाने का काम हुआ। अब टाउनशिप का क्षेत्रफल करीब 6500 एकड़ हो चुका है।
विज्ञापन
2092 फ्लैट और 698 भूखंड बिकने बाकी हैं
ऑडिट में सामने आया कि हाइटेक टाउनशिप में 2092 फ्लैट अभी बिकने बाकी हैं। मौजूद रिकॉर्ड के मुताबिक, 698 आवासीय भूखंड बिक्री के लिए बचे हैं।