{"_id":"5ce43d2dbdec2207814893a8","slug":"155846179412-lucknow-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसपी के पहुंचते ही उड़ी ईवीएम बदलने की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसपी के पहुंचते ही उड़ी ईवीएम बदलने की अफवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम व एसपी के निरीक्षण में पहुंचते ही उड़ी ईवीएम बदलने की अफवाह
सुल्तानपुर। ईवीएम को लेकर कई जिलों में चल रही अफवाह के बीच सोमवार की देर शाम जिले में भी हलचल मच गई। शाम को एक साथ स्ट्रांग रूम के निरीक्षण में डीएम व एसपी के पहुंचते ही ईवीएम को बदलने की अफवाह शुरू हो गई।
जानकारी मिलते ही प्रत्याशियों के खेमे में खलबली मच गई। आनन-फानन कई एजेंट मौके पर पहुंच गये। हालांकि सिर्फ डीएम व एसपी का रूटीन निरीक्षण पाए जाने के बाद मामला शांत हो गया।
आयोग के निर्देश पर सोमवार की शाम डीएम दिव्य प्रकाश गिरि व एसपी अनुराग वत्स के अमहट स्थित मंडी परिषद में बनाए गये स्ट्रांग रूम पहुंचने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
डीएम व एसपी के एक साथ यहां पहुंचने व स्ट्रांग रूम के बाहर अधिकारियों के साथ काफी देर बैठे रहने से जिले में भी ईवीएम बदलने की अफवाह फैल गई।
मौके पर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम व एसपी के काफी देर बैठे रहने एवं अन्य अधिकारियों से बातचीत करते देख इसकी सूचना पार्टी पदाधिकारियों को दे दी। इसके बाद सभी दलों में खलबली मच गई।
सूचना मिलते ही अन्य जिलों में ईवीएम बदलने की उड़ रही अफवाह को देखते हुए कांग्रेस, गठबंधन प्रत्याशियों के कई लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। गठबंधन के जीशान काजू, गुडलक, सोनम किन्नर, अंबरीश सिंह, शैलेश वर्मा, मकसूद अंसारी को स्ट्रांग रूम बंद मिला।
मौके पर कोई वाहन आदि भी नहीं पाया गया। पार्टी के लोगों ने रखवाली कर रहे अपने कार्यकर्ताओं से बात करके पूरी जानकारी ली। हालांकि बाद में आशंकाएं गलत पाए जाने पर सभी वापस हो गये।
जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि आयोग के निर्देश पर वह एसपी के साथ रूटीन निरीक्षण करने गये थे। कुछ लोग साजिशन अफवाह उड़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना परिसर व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेने वह एसपी के साथ गये थे।