फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   153 youth selected, will get salary up to 24 thousand rupees per month

Lucknow News: 153 युवा चयनित, 24 हजार रुपये महीने तक मिलेगा वेतन

Thu, 22 May 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
153 youth selected, will get salary up to 24 thousand rupees per month
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। यहां मारुति सुजुकी सहित कई कंपनियों में 153 युवाओं का चयन हुआ।
विज्ञापन




इन्हें 24 हजार रुपये महीने तक का वेतन, ड्रेस, दोपहर का खाना, बस की सेवा मिलेगी।



आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि सुबह 10 से शुरू हुए रोजगार मेले में राजधानी के अलावा सीतापुर, कानपुर, रायबरेली, बाराबंकी व अन्य जिलों के युवा भी शामिल हुए। शाम चार बजे तक 230 प्रशिक्षार्थियों ने पंजीकरण किया। कंपनी के साक्षात्कार में इनमें से 153 युवाओं को चयनित किया गया है। इन्हें शैक्षिक योग्यता और पद के आधार पर 12 हजार से 24,500 रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन




ये कंपनियां हुईं शामिल



रोजगार मेले में मारुति के अलावा रायल एनफील्ड, एमएमई, हैवेल्स, एजिल फेडरेशन कंपनी व आर्या इंस्टीट्यूट भी शामिल हुईं। इनकी ओर से लखनऊ, मेरठ, गुजरात, हरियाणा के लिए ट्रेनी, सेल्समैन, अप्रेंटिसशिप व अन्य पदों पर युवाओं का चयन किया गया है। चयनितों को कंपनी की तरफ से वेतन के साथ दोपहर का खाना, बस सुविधा, ड्रेस दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब 31 को लगेगा रोजगार मेला



एमए खान ने बताया कि आईटीआई परिसर में अब 31 मई को रोजगार मेला लगाया जाएगा। हाईस्कूल व आईटीआई पास जिन युवाओं को बुधवार के रोजगार मेले में नौकरी नहीं मिली, वे भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed