फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे

बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे

Mon, 18 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे
बहराइच। जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में सीतापुर और अकबरपुर के परीक्षार्थी अधिक थे। 4161 परीक्षार्थी शामिल हुए। 543 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती में सुरक्षा के नाम पर परीक्षार्थियों के जूते और बेल्ट बाहर ही उतरवा दिए गए। बायोमैट्रिक अटेंडेंस होने से एक घंटे तक परीक्षार्थियों को कतार में लगे रहना पड़ा।
विज्ञापन


बहराइच जनपद में पुलिस भर्ती के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शहर के बख्शीपुरा स्थित महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में सीआरओ राजेश कुमार व सीओ सिटी सिद्धार्थ तोमर की देखरेख में पहली शिफ्ट में हुई परीक्षा में 480 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सुबह की पाली में डीआईजी एके राय ने पहुंचकर जायजा लिया। उससे पहले डीएम माला श्रीवास्तव ने भी पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की।

खुटेहना के पंडित अशोक स्मारक महाविद्यालय और बलभद्र सिंह इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का भी डीआईजी व डीएम ने एसपी के साथ निरीक्षण किया।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एएसपी सिटी अजय प्रताप ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का आयोजन हुआ है। मंगलवार को भी केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।

पेपर के सवालों ने उलझाया
सीतापुर निवासी उत्कर्ष परीक्षा देकर निकले थे। वह काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। अकबरपुर फैजाबाद की निशा जायसवाल ने बताया कि कई सवालों ने काफी परेशान किया।

सीतापुर के ही कुलदीप सिंह ने बताया कि परीक्षा बहुत अच्छी हुई। बस बायोमैट्रिक उपस्थिति ने लंबी लाइन लगा रखी थी। सीतापुर निवासी रचना सिंह ने बताया कि 300 अंकों के सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, हिंदी आदि के 150 प्रश्न आए थे। माइनस मार्किंग होने के कारण सोच समझकर ही जवाब देना था।


पुलिस लाइंस में रखी गई ओएमआर शीट
नोडल अधिकारी ने बताया कि देर शाम तक सभी परीक्षा केंद्रों से ओएमआर शीट पहुंचती रही है। इसको पुलिस लाइंस स्थित शस्त्रागार के क्वाटर गारद में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। मंगलवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed