{"_id":"5b0311594f1c1bd7408b6d55","slug":"151526927705-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के किसानों ने लखनऊ किया कूच, चार बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के किसानों ने लखनऊ किया कूच, चार बेहोश
Updated Tue, 22 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। धरना दे रहे किसानों की सुनवाई न होने पर उनके सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ कूच कर दिया। यह सुनते ही किसानों को मनाने के लिए एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और उसने वार्ता करने लगे। इसी बीच जानकारी मिलने पर एडीएम और एएसपी भी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता के बाद समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया, तब जाकर किसान वापस आए। इस दौरान तेज धूप और गर्मी के चलते चार किसान गश खाकर गिर गए, जिन्हें कुछ देर बाद होश आया।
किसानों का कहना है कि वह मांगों के निराकरण को लेकर 26 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो रहा है और न ही किसी प्रकार की सुनवाई की जा रही है। आरोप है कि मुख्यालय पर बैठे अधिकारी उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी के कारण सोमवार को धरने में लखनऊ मंडल के पदाधिकारी मो. सगीर, लालता सिंह चौहान, हरिनाम सिंह, प्रताप बहादुर और फैजाबाद से आशुतोष चौधरी शामिल होने आए थे। लेकिन अधिकारियों का उपेक्षित रवैया देख सभी ने सीएम से मिलने के लिए लखनऊ कूच कर दिया। इस दौरान बदोसरायं के शिवम तिवारी, टिकैतनगर के लक्ष्मी प्रसाद, दरावां के अमेरश और देवा के जगदीश प्रसाद गश खाकर गिर गए, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया किसी तरह से पानी छिड़ककर इन्हें होश में लाया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एडीएम संदीप गुप्ता, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम सदर सुशील प्रताप सिंह और सीओ सुशील कुमार ने किसानों से वार्ता की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, तब जाकर किसान आलापुर के पास से वापस हुए। इस मौके पर मो. नसीर लाला, राजेंद्र तिवारी, रामचंद्र, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार, सुजीत वर्मा, कुंदन वर्मा आदि मौजूद रहे।