फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   269 खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दमखम

269 खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दमखम

Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
269 खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दमखम
रायबरेली। रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में बुधवार को अंडर-14 आयु वर्ग का दो दिवसीय क्रिकेट ट्रायल शुरू कराया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुए ट्रायल में 269 खिलाड़ियों ने चयन के लिए अपना दमखम दिखाया। ट्रायल लेने के लिए पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों की चयन समिति यहां आ चुकी है, जिन्होंने ट्रायल देने के लिए आए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से परीक्षण किया।
विज्ञापन

ट्रायल देने आए खिलाड़ियों में अच्छा प्रदर्शन करने की होड़ लगी रही। पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों वाली चयन समिति ने दिन भर ट्रायल में आए खिलाड़ियों के खेल पर पैनी नजर रखते हुए उनकी बैटिंग, मीडियम फास्ट बालिंग, स्पिन गेंदबाजी एवं विकेट कीपिंग में उनकी प्रतिभा को परखा। सबसे ज्यादा बल्लेबाजी के लिए खिलाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। ट्रायल में 152 किशोर खिलाड़ियों ने ने बल्लेबाजी का ट्रायल दिया, वहीं 71 मीडियम फास्ट बॉलर ने अपनी बॉलिंग का ट्रायल दिया। स्पिनरों के रूप मेें 34 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। इसी तरह विकेट कीपिंग के लिए 12 खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। आरडीसीए के अवैतनिक सचिव मोहम्मद फहीम ने बताया कि चयन समिति ने निर्णय लिया है कि सभी खिलाड़ियों का 17 मई को प्रात: 6.30 बजे से फिजिकल टेस्ट का ट्रायल लेने के बाद चयनित किए गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed