फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लोगों ने बैंक के सामने किया प्रदर्शन

लोगों ने बैंक के सामने किया प्रदर्शन

Thu, 10 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने बैंक के सामने किया प्रदर्शन
खरगूपुर (गोंडा)। कर्मचारियों के बैंक में समय से न पहुंचने के कारण गुरुवार को गुस्साए खाताधारकों ने बैंक के सामने प्रदर्शन किया। भारतीय स्टेट बैंक शाखा आर्यनगर में गुरुवार को सुबह 10:45 बजे तक बैक के गार्ड व चपरासी को छोड़ कर कोई भी कर्मचारी बैक में नहीं पहुंचा। विद्युत कटौती व जनरेटर में डीजल न होने के कारण खाताधारक धूप व गर्मी से परेशान रहे। बैंक में आए रजनीश कुमार, पूनम देवी, मोहित कुमार व जगदीश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को नान बैंकिंग डे होने के कारण जमा व निकासी नहीं की गई, परंतु गुरुवार को भी कर्मचारियों द्वारा बैंक में समय से न आने व नेटवर्क समस्या के कारण हम लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में बैंक के खाताधारक श्रवण कुमार पांडेय, गिरधारी लाल, रामबदल, जनकराज, संतोष कुमार, रामकृपाल, अनिल कुमार व अनीति लाल तिवारी आदि ने बैंक के सामने प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से बैक में नान बैंकिंग डे बंद करने व छुट्टी के दिनों को छोड़कर शेष दिनों में लेन-देन कराने की मांग की। खाताधारकों को घंटों इंतजार करने के बाद बैंक से मायूस होकर जाना पड़ा। भुलईडीह निवासी अनीति लाल तिवारी नोड्यूज बनवाने तथा राहुल ड्राफ बनवाने के लिए आए हुए थे। शाखा प्रबंधक द्वारा यह कह कर वापस कर दिया गया कि वह नए हैं और बीके पांडेय छुट्टी पर हैं। जब वह आएंगे, तभी काम होगा। इस संबंध में शाखा प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि वह अवकाश पर हैं और बैंक में नए प्रबंधक बृजेश सिंह बैंक पहुंचते ही होंगे। प्रभारी शाखा प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि रास्ते में उनका वाहन पंचर हो जाने के कारण देर हो गई है। नेटवर्क की समस्या के चलते खाताधारकों को थोड़ी दिक्कत हुई है। फिर भी लेनदेन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed