फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शिक्षामंत्री ने बीएसए को चेताया

शिक्षामंत्री ने बीएसए को चेताया

Sun, 06 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री ने बीएसए को चेताया
शिक्षामंत्री ने बीएसए को चेताया
विज्ञापन



सीतापुर। बीएसए को सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं करना रविवार को उस समय महंगा पड़ गया जब भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से ग्राम स्वराज अभियान में शामिल होने आए मनीष शुक्ल ने शिक्षामंत्री को उनकी कारगुजारी बता दी। शिक्षा मंत्री से फटकार पड़ी तब बीएसए ने मनीष को कॉल कर बात की।


दरअसल, अटरिया मंडल के रनुवापुर गांव में शनिवार रात सरकार की योजनाओं का बखान करने के दौरान ग्रामीणों ने मनीष शुक्ल से खेमपुर में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनवाने की गुहार लगाई। इस पर मनीष ने बीएसए अजय कुमार को कॉल की। छह बार लगातार कॉल करने पर भी बीएसए ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन



इस पर मनीष ने शिक्षामंत्री अनुपमा जायसवाल से बात कर मामले से अवगत कराया। शिक्षामंत्री से फटकार पड़ने पर बीएसए ने मनीष शुक्ल को तुरंत कॉल करके बात की। भाजपा प्रदेश नेतृत्व से नामित मनीष शुक्ल ने शनिवार को रनुवापारा गांव में रात्रि चौपाल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया और लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों से उनका निस्तारण कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें राशन कार्ड की समस्या को लेकर सप्लाई इंस्पेक्टर ने मंगलवार को रनुवापारा में कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाने का आश्वासन दिया। वृद्ध व विधवा पेंशन के लिए एडीओ समाज कल्याण केके मिश्र ने सोमवार को पूरी ग्रामसभा की लिस्ट लेकर पेंशन बनाने की बात कही। मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, सौभाग्य योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed