{"_id":"5aba873e4f1c1b53408b53a0","slug":"151522173758-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला व युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला व युवक की जान गई
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला की मौत बाइक की टक्कर से हुई वहीं युवक को ट्रक ने रौंदा था।
मोतिगरपुर क्षेत्र में कटरा बाजार निवासी राम केवल गुप्ता की पत्नी रामरती (60) मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे सड़क पार कर रही थी। उस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में रामरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना भी इसी क्षेत्र में हुई। डींगुरपुर बनकेगांव निवासी नितिन वर्मा (20) सोमवार दोपहर बाइक से बाजार के लिए निकला था।
वह गांव के बाहर बनकेगांव के पास पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने नितिन को टक्कर मार दी। नितिन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट पहना था।