{"_id":"5aae9f564f1c1b90778b6408","slug":"151521393494-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के थानों में तैनात बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आनंद कुलकर्णी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन पुलिस कर्मियों के चित्र उनके थाने में एक माह तक सम्मान के रूप में लगाए जाएंगे। यह सम्मान डीजीपी के आदेश के बाद दिया गया है।
एसपी ने शहर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 14 जनवरी को दो बच्चियों व उनकी मां की हत्या कर दी गई थी। बच्चियों के शव हरगांव क्षेत्र में जबकि मां का शव शहर कोतवाली क्षेत्र में पाया गया था। घटना के खुलासे में अनिल तिवारी महत्वपूर्ण योगदान रहा। तालगांव के मोहरैया कलां के अपराधी मनोज सिंह की मुठभेड़ में साहस का परिचय दिया। इसी क्रम में मनोज सिंह मुठभेड़ में शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा रामपुर कलां थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया, महमूदाबाद प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, रामकोट के उपनिरीक्षक चन्द्रभान गिरी, हरगॉंव के मो. खालिद, मानपुर दीना नाथ यादव बिसवॉं के सतीश चन्द्र यादव, रेउसा के संत कुमार, तम्बौर के मानिक राम वर्मा सिधौली के परवेज अहमद, शहर कोतवाली के कोतवाली हेड कांस्टेबिल देवेन्द्र सिंह, लहरपुर के मुसाफिर यादव, संदना के बंश बहादुर, महिला थाना की मंजीता, खैराबाद के रिषिराज पांडे, महोली के नसीम, इमलिया सुल्तानपुर के नसरूदृदीन, तालगॉंव के मंसूर अली, सकरन के अबूहादी खॉं, मिश्रिख के विकास कुमार, पिसावां के सुनील कुमार सिंह, मछरेहटा के राजकुमार सिंह, अटरिया के रावेन्द्र कुमार रावत, कमलापुर के रिंकू राना, रामपुर कलां के बृजेश यादव महमूदाबाद के दीनानाथ यादव, सदरपुर के अश्वनी कुमार ढाका, थानगांव के छोटे लाल निषाद, रामपुर मथुरा के राजेश कुमार को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी पुलिसकर्मियों की फोटो एक माह तक उनके ही थाने की दीवार पर सम्मान के रूप में लगी रहेगी। इस मौके पर एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह, मधुबन सिंह, सीओ योगेंद्र प्रताप सिंह, आरआई अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।