फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में अयोध्या की रबड़ी हुई शामिल

नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में अयोध्या की रबड़ी हुई शामिल

Sat, 13 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में अयोध्या की रबड़ी हुई शामिल
अयोध्या। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर चर्चा में रहने वाली अयोध्या इस बार कुछ अलग वजह से चर्चा में है। अयोध्या की एक मिठाई की दुकान को दिल्ली में चल रहे नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल 2018 में स्थान मिला है। 12 से 14 जनवरी तक आयोजित इस फेस्टिवल में पूरे देश के 25 राज्यों से 300 प्रतिष्ठानों का चयन किया गया है, जिन्होंने फेस्टिवल में अपना स्टाल लगाया है। इनमें से अयोध्या के शास्त्रीनगर स्थित एक मिष्ठान भंडार को भी चयनित किया गया है।
विज्ञापन

भोजन के सम्राट कहे जाने वाले संजीव कपूर के निर्देशन में हर वर्ष नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के 25 राज्याें के 300 स्टाल लगाए गए हैं। इनमें अयोध्या के एक मिष्ठान भंडार का चयन उसकी रबड़ी और इमरती के लिए किया गया है। मिष्ठान भंडार के दीपनारायण मौर्या बताते हैं कि बीते दिनों एक टीम आई थी और उसे हमारी दुकान की रबड़ी का जायका बहुत पसंद आया। इसके बाद नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में शामिल होने के लिए उनकी दुकान का चयन किया गया है। दिल्ली में स्टाल लगाकर अयोध्या के इस खास जायके को प्रसिद्ध कर रहे दीपनारायण मौर्या ने दूरभाष पर बताया कि स्टाल में विभिन्न राज्यों के लोगों को दही-जलेबी व रबड़ी व इमरती का टेस्ट बहुत भा रहा है। समारोह में संजीव कपूर ने मंच से अयोध्या के इस खास जायके का भी जिक्र किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


टूरिस्ट गाइड पत्रिका लोनली प्लानेट में भी मिल चुका है स्थान
वर्ष 2015 में प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग शुरू कराई गई थी, जिससे कि यहां अधिक से अधिक विदेशी टूरिस्टों को आकर्षित किया जा सके। पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग का जिम्मा अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट मैगजीन लोनली प्लानेट को सौंपा गया था। इस मैगजीन में पहली बार प्रदेश के पर्यटन स्थलों के साथ अयोध्या-फैजाबाद को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया था। इसके साथ ही ठहरने व खाने-पीने की भी जानकारी दी गई थी। पत्रिका में अयोध्या की रबड़ी को विशेष मिष्ठान के रूप में प्रचारित करते हुए शास्त्रीनगर स्थित एक मिष्ठान भंडार का जिक्र ब्रांड के रूप में किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed