Lucknow News: 150 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरा, एक की मौत, चार घायल
हादसे में एक मकान और आधा दर्जन से ज्यादा टीनशेड की दुकानें जमींदोज हो गईं। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कैसरबाग पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ व कई थानों की पुलिस बुलाई गई। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश में पेड़ जर्जर हो चुका था।
हादसे में शिवलोक कॉलोनी त्रिवेणीनगर निवासी रामू देवनाथ (70) की जान चली गई। पुलिस ने घायलों मछली मोहल्ला के मो. रिजवान, मो. शोएब, मो. अरमान रसूल और मलिहाबाद के बहलिया गांव निवासी अभिषेक यादव को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहत व बचाव कार्य के निर्देश दिए। इसके बाद वह घायलों का हाल लेने अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.देवाशीष शुक्ला को घायलों को निशुल्क देने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा, जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को जिले भर में पुराने पेड़ों को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस तरह के हादसे दोबारा न हों।
तेज आवाज हुई और गिरने लगा मकान
लाला सोनकर मछली मंडी में वर्षों से मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे घर में लाला सोनकर, उनका बेटा शेखू व परिवार के अन्य सदस्य थे। इसी बीच तेज आवाज हुई और मकान भरभराकर गिरने लगा। शेखू ने परिवार के साथ बाहर भागकर जान बचाई। हालांकि, मकान का अधिकतर हिस्सा ढह गया और गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया।
दुकान बंदकर घर जाने की तैयारी में थे रामू
रामू देवनाथ मंडी में लंबे समय से मछली बेचते थे। बेटे सुमित ने बताया कि पिता रोजाना सुबह सात बजे दुकान पर जाते और दोपहर दो बजे के बाद घर आ जाते थे। मंगलवार को दुकान बंद करने से पहले रुपये गिर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। रामू के परिवार में पत्नी सपना हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर को ज्यादातर दुकानदार सफाई कर रहे थे। हर कोई काम में व्यस्त था। इसी बीच पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। रामू उसके नीचे दब गए। निकाले जाने से पहले उनकी जान जा चुकी थी। सुमित के मुताबिक वह दोपहर 12:30 बजे मछलियों की सप्लाई देने और भुगतान लेने के लिए निकले थे। इसी बीच साथियों ने घटना की सूचना दी।
हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। लोग परिजनों की खोजबीन करने लगे। पुलिस को प्रारंभिक सूचना भी यही मिली थी कि पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में लोग दबे हैं। इसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त से लेकर अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने घटनास्थल का जायजा कर शासन को रिपोर्ट दी। देर शाम तक मलबा व पेड़ को हटाने का काम जारी रहा।
महापौर ने सपा विधायक से विवाद का किया इंकार
घटना के बाद मौके पर पहुंचीं महापौर सुषमा खर्कवाल और सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के समर्थकों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस पर महापौर का कहना है कि विधायक से उनकी कोई बहस नहीं हुई। वह मौके पर पहुंचीं तो विधायक रविदास मेहरोत्रा थे। दोनों ने एक-दूसरे को नमस्ते किया। उधर, लोगों का कहना है कि विधायक और महापौर के समर्थक एक-दूसरे पर विकास कार्यों में लापरवाही और शिकायतें न सुनने के आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने इन्हें अलग कराया।
पीएम आवास योजना के तहत दिलाएंगे मकान
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मछली मंडी में काफी मकान जर्जर हैं और इनमें रहने वालों पर खतरा है। यदि वे इन्हें खाली करते हैं तो मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री योजना के तहत मकान दिलाया जाएगा। महापौर ने कहा कि योजना में सरकार अनुदान भी दे रही है। ऐसे में कम कीमत पर मकान मिल जाएगा।
कैसरबाग चौराहे पर लगा जाम
हादसे के बाद डिप्टी सीएम और वरिष्ठ अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान कैसरबाग चौराहे पर जाम लग गया। इसका असर कचहरी से लेकर आसपास के इलाके में भी देखने को मिला। ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर डिप्टी सीएम और अधिकारियों को निकलवाया। राहत व बचाव कार्य के दौरान लाटूश रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया दिया। काफी देर बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे में घायल अभिषेक ने बताया कि वह गैस सिलिंडर की डिलीवरी देने बाइक से खंदारी बाजार इलाके में गए थे। इसी बीच गिरे पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गए। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

कैसरबाग की मछली मंडी में मंगलवार दोपहर पीपल का 150 वर्ष पुराना पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर