फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 thousand train ticket book per minute from irctc

ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करवाने वालों के लिए खुशखबरी

Tue, 23 Feb 2016 08:32 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
15 thousand train ticket book per minute from irctc

आईआरसीटीसी की वेबसाइट को पहले के मुकाबले अधिक मजबूत बनाते हुए प्रति मिनट टिकट जारी करने की क्षमता दो हजार से बढ़ाकर पंद्रह हजार कर दी गई है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. एके मनोचा ने बताया कि अब प्रत्येक टिकट को जारी करने की बाध्यता पैंतीस सेकेंड कर दी गई है। इससे ज्यादा लोगों को टिकट बुक कराने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन


साथ ही दुरुपयोग भी रुकेगा। यह बदलाव आने से भारी डिमांड के चलते एसी और नॉन एसी दोनों तरह के तत्काल टिकट मात्र पांच मिनट में ही बुक हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ई-वॉलेट सिस्टम दोबारा शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 फीसदी ज्यादा होती ऑनलाइन बुकिंग

15 thousand train ticket book per minute from irctc

सुविधाजनक होने के चलते ऑनलाइन टिकटों की खरीद तेजी से बढ़ रही है। एक आंकड़े के मुताबिक देश में जितने टिकट रिजर्वेशन काउंटरों से बिक रहे हैं, उससे करीब दस फीसदी ज्यादा टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा दे रहा है।

पूर्व में भी ई-वॉलेट व्यवस्था लागू थी, लेकिन एजेंटों के इस सुविधा के दुरुपयोग करने के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब प्रतिदिन दो और महीने में छह तत्काल टिकट समेत अन्य नए नियम लागू होने के बाद इसका संचालन किया जा जाएगा।

यह बिल्कुल उसी तरह काम करता है, जैसे पेटीएम या अन्य ई-वॉलेट कंपनियां करती हैं। इसमें एक निश्चित राशि आप अपने वॉलेट में ट्रांसफर कर देते हैं। इसके बाद टिकट करने पर यह निर्धारित राशि को वॉलेट से काट लेता है। यानी कार्ड या अन्य तरीकों से भुगतान का झंझट खत्म हो जाता है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

आईआरसीटीसी खोलेगा 10 नए फास्टफूड सेंटर

15 thousand train ticket book per minute from irctc

आईआरसीटीसी विभिन्न स्टेशनों पर 10 नए फास्टफूड सेंटर खोलेगा। इन सेंटरों पर लोगों को सस्ती दर पर लजीज भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। ये सेंटर लखनऊ कार्यालय के अधीन आने वाले छोटे स्टेशनों पर खोले जाएंगे।

इसके अलावा लखनऊ डिवीजन में आने वाले स्टेशनों पर 55 वाटर वेंडिंग मशीनें इंस्टॉल की जाएंगी। ये बातें आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. एके मनोचा ने कहीं। वे सोमवार को लखनऊ के दौरे पर थे।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के अलावा वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद, काठगोदाम में भी एक्जिक्यूटिव लाउंज बनाने की तैयारी है। साथ ही ई-कैटरिंग सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप से ऑर्डर करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

इस सुविधा में यात्रियों को मनपसंद खाना उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1323 पर फोन करके या फिर 139 नंबर पर पीएनआर की जानकारी मैसेज करना होता है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में बेहतर काम को देखते हुए जल्द ही झांसी और आगरा मंडल का सारा कामकाज लखनऊ के अधीन किया जाएगा।

दुबई के लिए विशेष पैकेज जनवरी में

15 thousand train ticket book per minute from irctc

सिंगापुर और मलेशिया की टूर प्लानिंग की सफलता को देखते हुए अब आईआरसीटीसी दुबई का पैकेज भी प्लान कर रहा है। जनवरी के पहले पखवाड़े में यह टूर आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि दुबई के अलावा सिंगापुर और मलेशिया का पैकेज दोबारा पेश किया जा रहा है। इसके अलावा पहली बार देश के भीतर हवाई जहाज के लिए पर्यटन के विभिन्न पैकेज आईआरसीटीसी पेश करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed