Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 municipal employees retired, honored by the mayor

Lucknow News: नगर निगम के 15 कर्मचारी सेवानिवृत्त, महापौर ने किया सम्मानित

Wed, 05 Nov 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
15 municipal employees retired, honored by the mayor
कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर।
लखनऊ। सहायक अभियंता किशोरी और सहायक लेखाकर एसके गुप्ता के साथ ही 15 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महापौर ने मंगलवार को सम्मानित किया। दो मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी दिए। मृतक आश्रितों के और लंबित मामलों पर महापौर ने अफसरों से कड़ी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

महापौर सुषमा महापौर खर्कवाल ने बताया कि 31 मृतक आश्रितों के मामले लंबित हैं। चेतावनी देने के बाद भी निगम के अफसर महज दो की नियुक्ति पत्र तैयार करा पाए। इस पर फिर चेतावनी दी गई है कि सभी आश्रितों की नियुक्ति जल्द की जाए, नहीं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन बुक, ग्रेच्युटी सहित उनके सभी देयक दिए गए। स्मृति चिह्न भी दिए गए। जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें शिव देवी, राम जीवन, बच्चा लाल, किशन लाल, मीरा, सुनीता, हरिलाल, कामिनी, नरेश, गया प्रसाद, ओमकार, गंगा किशन और प्रदीप कुमार शामिल हैं। वहीं, जिन दो मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिए गए, उनमें साक्षी आर्या और बलवंत सिंह शामिल हैं। इन्हें चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति दी गई है।

कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर।

कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed