{"_id":"77f05d9d838a4a40cb940d93c13ea29e","slug":"15-local-train-cancelled-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Feb 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के नाम पर निरस्त की गयीं दस पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के निरस्तीकरण की मियाद फिर से बढ़ा दी गयी है। रेलवे ने अब छह फरवरी तक निरस्त चल रहीं दस मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को 15 फरवरी रद कर दिया गया है। इसमें लखनऊ कानपुर मेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने पहले दस से 23 जनवरी तक 14 पैसेंजर व मेमू ट्रेनों को निरस्त किया था। इस बीच माघ मेला के कारण रेलवे ने लखनऊ प्रयाग और वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर सहित चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 24 जनवरी से शुरू कर दिया है। जिनमें ट्रेन 54254 लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, 54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर, 54371 प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर, 54372 फैजाबाद प्रयाग पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
जबकि दस और ट्रेनों के निरस्तीकरण की मियाद बढ़ाकर छह फरवरी तक कर दी थी। अब इन दस ट्रेनों को एक बार फिर से 15 फरवरी तक रद कर दिया गया है। जो ट्रेनें 15 फरवरी तक निरस्त की गयी हैं उनमें 64207 लखनऊ-कानपुर मेमू,64212 कानपुर लखनऊ मेमू, 64232 लखनऊ बाराबंकी मेमू, 64271 बाराबंकी लखनऊ जंक्शन मेमू, 54282 लखनऊ सुल्तानपुर पैसेंजर, 51813 कानपुर पैसेंजर शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 54283 सुल्तानपुर लखनऊ पैसेंजर, 54266 सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर,54293 प्रतापगढ़ लखनऊ पैसेंजर और 54294 लखनऊ प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेनें भी इसी सूची में शामिल हैं। इन पैसेंजर और मेमू ट्रेनों से रोजाना औसतन पांच से छह हजार यात्री अपनी यात्रा करते थे। जिनमें दैनिक यात्रियों की संख्या करीब दो हजार है।