{"_id":"69616c9269c92ba0c9051ef6","slug":"15-lakh-rupees-frozen-in-the-accounts-of-cyber-fraudsters-lucknow-news-c-13-lko1096-1552279-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साइबर ठगों के खातों में फ्रीज कराए 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साइबर ठगों के खातों में फ्रीज कराए 15 लाख रुपये
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रिशिता अपार्टमेंट निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर जयंत कुमार सिंह को डिजिटल अरेस्ट कर 92 लाख रुपये वसूलने के मामले में साइबर क्राइम थाने की टीम ने छानबीन तेज कर दी है। ठगों के खातों में 15 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक ठगों के खातों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
छानबीन में सामने आया है कि ठगों ने उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक व अन्य राज्यों के बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए थे। फ्रीज कराई रकम पीड़ित को वापस दी जाएगी। ठगों ने जयंत को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। बताया जा रहा है कि रकम म्यूल खातों में मंगवाई गई। पुलिस कमीशन पर म्यूल खाता देने वालों के नेटवर्क का पता कर रही है। इनका ब्योरा जुटाया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर जयंत को जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके बाद कई बार में उनके खाते से रकम ट्रांसफर करवाई थी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
लालच में आकर बेच रहे खाते
हाल में ही पुलिस ने म्यूल खाते बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। छानबीन में पता चला कि थाईलैंड में बैठे साइबर जालसाज लोगों को लालच देकर उनके खाते खरीद रहे हैं। ठगी की रकम उन्हीं खातों में भेजते हैं। खाता बेचने वाले कमीशन लेने के बाद बाकी रकम ठगों को लौटा देते हैं।