फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 ips of up are transferred.

यूपीः 15 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

Wed, 24 Dec 2014 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Dec 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
15 ips of up are transferred.

कमलेन्द्र प्रसाद पहले लखनऊ पुलिस आवास निगम के प्रबन्ध निदेशक थे अब इन्हे लखनऊ में नागरिक सुरक्षा के पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दे दी गई है।

विज्ञापन


एकेडी द्विवेदी वर्तमान में लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक हैं इन्हे अब उप्र पुलिस आवास निगम में अपर पुलिस महानिदेशक का पद दे दिया गया है। महेन्द्र मोदी जिनका तबादला उप्र नागरिक सुरक्षा लखनऊ अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में हुआ था उन्हे अब एसआईटी में अपर पुलिस महानिदेशक बना दिया है।
विज्ञापन


डॉ एन रविन्दर को अब लखनऊ में पीएसी मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है। रविन्दर पहले उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में पुलिस महानिरीक्षक थे। जकी अहमद को लखनऊ में फायर सर्विस में पुलिस महानिरीक्षक का पद मिला है। वहीं हरी राम शर्मा को फायर सर्विस से स्थांतरित करके अभिसूचना में पुलिस महानिरीक्षक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केएस एमेनुअल कानपुर में ही रहेंगे

15 ips of up are transferred.

राकेश प्रधान को भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पुलिस उपमहानिरीक्षक से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। के एस एमेनुअल को कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बना दिया गया है। किरीट कुमार एच राठौर जोकि अब तक कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक थे अब उन्हे सीतापुर की द्वितीय वाहिनी का सेनानायक बना दिया गया है।

वहीं वजीद अहमद का स्‍थांतरण निरस्त हो गया है ये खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर ही बने रहेंगे। अनीस अहमद अन्सारी का तबादला भी निरस्त हुआ है वो लखनऊ में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में पुलिस अधीक्षक रहेंगे।

राम कृष्‍ण भारद्वाज को गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अब इलाहाबाद रेलवे में पुलिस अधीक्षक बना दिया है।दिलीप कुमार जोकि अब तक इलाहबाद रेलवे के पुलिस अधीक्षक थे वो अब गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे।

रतन कुमार श्रीवास्तव को उन्नाव पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर लखनऊ में सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। महेन्द्र पाल सिंह जोकि लखनऊ के सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अ‌धीक्षक थे वो अब उन्नाव के पुलिस अधीक्षक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed