15 आईएएस और 7 पीसीएस के तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने 22 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें 15
विदेश से ट्रेनिंग लेकर लौटने वाले तीन आईएएस अफसरों अमृत अभिजात, मुकेश कुमार मेश्राम और अनीता सी. मेश्राम को तैनाती दे दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी लीना नंदन, प्रतीक्षारत कंचन वर्मा और डॉ. सरोज कुमार को भी तैनाती दी गई है।
इसी तरह पीसीएस अफसरों में छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विवि के रजिस्ट्रार इंद्र विक्रम सिंह को आगरा का नगर आयुक्त बनाया गया है और यहां के नए रजिस्ट्रार योगेश कुमार शुक्ला होंगे।
विदेश
से ट्रेनिंग से लौटने वाले अमृत अभिजात को सचिव गृह, मुकेश कुमार मेश्राम
को प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम तथा अनीता सी. मेश्राम को सचिव
नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम बनाया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी लीना नंदन को स्थानिक आयुक्त उत्तर प्रदेश
नई दिल्ली बनाया गया है। इसका अतिरिक्त चार्ज अभी तक कल्पना अवस्थी के पास
था।
प्रतीक्षारत कंचन वर्मा को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
विभाग व डॉ. सरोज को विशेष सचिव गृह बनाया गया है। पंकज
यादव को महत्वपूर्ण तैनाती विशेष सचिव वाणिज्य व मनोरंजन कर बनाकर दी गई
है।
वह विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स थे। प्रभात मित्तल से प्रबंध
निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लि. का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया
गया है। वह पूर्व की तरह सूचना निदेशक का काम देखते रहेंगे।
पुष्यपति
सक्सेना को एक बार फिर नोएडा में तैनाती दी गई है। उन्हें गौतमबुद्ध विवि
गौतम बुद्ध नगर का कुलसचिव बनाया गया है। वह काफी समय तक वहीं महामाया
प्राविधिक विवि के कुलसचिव रह चुके हैं।