{"_id":"5935a47e4f1c1bc11e8b45e3","slug":"14966877569-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी-लखनऊ-वाया महराजगंज बस सेवा का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी-लखनऊ-वाया महराजगंज बस सेवा का संचालन शुरू
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी-लखनऊ-वाया महराजगंज बस सेवा शुरू
- बछरावां विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज (रायबरेली)। अमेठी-लखनऊ वाया पहरेमऊ महराजगंज बस सेवा का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा को रवाना किया। इस दौरान पहरेमऊ चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रहने वालों को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ मिले, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही महाराजगंज होकर अयोध्या, कानपुर, शिवगढ़ होकर लखनऊ अप-डाउन सेवाओं को भी शुरू कराया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकारें पूरी ताकत से विकास कार्य करा रही हैं। जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने उसे तीन साल में कर दिखाया। पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार को बने महज दो माह ही हुए हैं, लेकिन विकास धरातल पर दिखने लगा है। एआरएम आरपी सिंह ने कहा कि इस सेवा से क्षेत्रीय लोगों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर सरदार फतेह सिंह, प्रभात साहू, राजेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।