फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

Mon, 05 Jun 2017 03:03 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
विज्ञापन

आम जनजीवन हुआ बेहाल, गांव से शहर तक गर्मी के कहर से जूझते रहे लोग
अंबेडकरनगर। आसमान से बरसती आग ने रविवार को आम जनजीवन बेहाल कर दिया। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप में लोग झुलस उठे। पेड़ की छांव व पंखों से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों तक पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। यह सब अचानक नहीं हो गया। इस नौबत के जिम्मेदार हम खुद हैं। प्रदूषण रोकने को लेकर जिले में किसी को कोई चिंता नजर नहीं आती। देश के गंदे शहरों में शुमार होने के बाद भी सार्वजनिक जगहों पर फैले कूड़े-कचरों को लेकर बेफिक्री सी पसरी है। फर्ज अदायगी के अलावा सरकारी महकमा इसे गंभीरता से नहीं ले रहा। न तो वायु प्रदूषण और न ही ध्वनि प्रदूषण रोकने को लेकर जिले में प्रत्यक्ष तौर पर कोई अभियान लंबे समय से चल सका है। यह हाल तब है जब जिले को इसी वर्ष के अंत तक खुले में शौच मुक्त किए जाने का लक्ष्य मिला हुआ है।

यूं तो पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी का दौर चला आ रहा था लेकिन रविवार की गर्मी ने पिछले कई दिनों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। पखवारे से अधिक समय से जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन रविवार को इस वर्ष के पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हर कोई गर्मी से बेहाल हो उठा। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ भीषण गर्मी से लोग जूझते नजर आए। रविवार सुबह से ही मौसम के इस तेवर ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। न तो पेड़ों की छांव कोई राहत दे पा रही थी और न ही पंखे के सहारे गर्मी से जूझने में सफलता मिल रही थी। मौसम का मिजाज इतना कड़ा था कि पंखे के सहारे बैठे लोग भी पसीने से तर-बतर हो रहे थे। अवकाश के चलते सरकारी कर्मचारियों को तो गर्मी में पसीने बहाने से निजात मिली थी लेकिन गैर सरकारी कार्यालयों व संस्थाओं के कर्मचारी गर्मी के चलते ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे। घरों में महिलाओं को दैनिक कामकाज निपटाने में कठिनाई हुई तो वहीं विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी कर्मचारियों व मजदूरों का हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed