{"_id":"593505a54f1c1b26198b4579","slug":"149664709018-srawasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में अनुपस्थित गन्ना अधिकारी सहित तीन का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में अनुपस्थित गन्ना अधिकारी सहित तीन का रुकेगा वेतन
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में नदारद गन्ना अधिकारी समेेत तीन का रूकेगा वेतन
श्रावस्ती। समीक्षा बैठक के दौरान शनिवार देर शाम अनुपस्थित तीन अधिकारियों का डीएम ने वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में तकनीकि टीम बना कर कराए गए कार्यों की जतांच कराने व समस्याओं को सूचीबद्ध कराने का निर्देश जारी किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मियों को परिचय पत्र व लेखपालों को बैच जल्द से जल्द दिया जाए।
डीएम ने शनिवार शाम मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिला गन्ना अधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा व श्रम प्रवर्तन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तीनों अफसरों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने व स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इसी के साथ डीपीआरओ एसपी सिंह को निर्देशित किया गया कि वह 54 न्याय पंचायत स्तर पर टीम का गठन करें। इस टीम से सभी ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का सत्यापन व गांव पंचायत की समस्या को सूचीबद्ध कराया जाए।
डीएम दीपक मीणा ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि वह समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों, सफाई कर्मियों का परिचय पत्र बनवाए। इसके साथ ही एडीएम ओपी सिंह को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सभी लेखपालों को बैच जारी किया जाए। ताकि कर्मचारी की पहचान संभव हो सके।
विज्ञापन
बाढ़ जुलाई से अगस्त माह के बीच संभावित होती है। इससे पूर्व डीएम ने सभी एसडीएम को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए बचाव के कार्य योजना को लागू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएमओ व विकलांग कल्याण अधिकारी को प्रोलियो ग्रस्त ऐसे बच्चे जिनका आपरेशन संभव हो उनकी सूची बनाकर तत्काल प्रदेश स्तर पर नामित संस्था को संस्तुति पत्र भेजने को कहा गया है।
स्वस्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों का निस्तारण तत्काल कराने का आदेश दिया गया। जबकि बिजली निगम को निर्देशित किया गया कि वह गैर विद्युतीकरण गांव का तत्काल डीपीआर तैयार करावें व विद्युत दुर्घटना ग्रस्त परिवारों को के आश्रितों को समय से मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान वर्ष 2016-17 में कब्रिस्तानो पर बनाए गए बाउंड्रीवाल की सत्यापन रिपोर्ट न प्रस्तुत करने पर सीएमडीएस के परियोजना प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई गई। इस दौरान सीडीओ शिवनारायण, एडीएम ओपी सिंह सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।