{"_id":"5933011e4f1c1b3f5c8b4603","slug":"14965148582100-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 वाहन को घेरकर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 100 वाहन को घेरकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 वाहन को घेरकर ग्रामीणों का हंगामा
वसूली की रकम वापस करने पर शांत हुए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
आलापुर। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज की यूपी 100 सेवा के पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अवैध वसूली से नाराज ग्रामीणों ने इसौरी-नसीरपुर के निकट वाहन को रोक लिया। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने वसूली गई रकम संबंधित लोगों को वापस कर दी। इसके बाद मामला शांत हो सका।
यूपी 100 पीआरबी प्रभारी संदीप गौड़ को सूचना मिली कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इसौरी-नसीरपुर गांव के निकट हरे पेड़ की कटान हो रही है। इस पर वे हमराह सिपाहियों के साथ घटनास्थल की तरफ जाने लगे। आरोप है कि गोवर्धनपुर गांव के निकट यूपी 100 के दो पुलिसकर्मियों ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों से डरा-धमकाकर अवैध वसूली की। पुलिस की इस हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने इसौरी-नसीरपुर गांव पहुंचकर यूपी 100 वाहन को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बाद में पुलिसकर्मियों ने रकम वापस कर दी। इसके बाद हंगामा शांत हो सका। उधर सीओ कमल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है।