फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   देश का भाल ऊंचा कई दिहेव, वाह रे जवान कमाल कई दिहेव

देश का भाल ऊंचा कई दिहेव, वाह रे जवान कमाल कई दिहेव

Sat, 03 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
देश का भाल ऊंचा कई दिहेव, वाह रे जवान कमाल कई दिहेव
मेरी भाषा हिंदी लिखना मुझको हिंदुस्तानी लिखना’
विज्ञापन

इकौना (श्रावस्ती)। तहसील अधिवक्ता संघ इकौना का शुक्रवार को 19वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी व एसडीएम इकौना सत्यप्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

सम्मेलन में बस्ती की कवियत्री डॉ. शिवा त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना में ‘ना होती जो मां तुम तो, कवि का इतना गुणगान नहीं होता‘ सुनाया। महेश्वरबक्स सिंह ने ‘चीनी अरबी, फ्रेंच कोरियन या खुद को जापानी लिखना, मेरी भाषा हिंदी लिखना मुझको हिंदुस्तानी लिखना’ सुनाया। फैजाबाद के रामानंद सागर ने ‘मेरी जिससे हुई सगाई दो बच्चे वो साथ है लाई, बाद में मुझको उसने बतलाया, दो को तो मै मायके में छोड़ आई’ सुनाया। रायबरेली के जमुना प्रसाद पांडे अवोध ने ‘जिंदा एक मिशाल कई दिहेव, देश का भाल ऊंचा कई दिहेव, वाह रे जवान कमाल कई दिहेव तथा बचपन में पढ़ेन लिखेन न तो हम लंठ होई गयन, होईगवा बियाह तो हसबैंड हो गएन सुनाया। बलरामपुर के शशिकुमार त्रिपाठी ने ‘धूप में चलते पैर है नंगे झुकी कमर में लुंगी बांधे, सूखी आंखें देखती अंबर छूटी सांस न आई अंदर सुनाया। बहराइच के तारिक ने जिस घर में बुजुर्गों से मुहब्बत नहीं होती, उस घर में खुदाबंद की रहमत नहीं होती सुनाया। इसी प्रकार डॉ. अंबरीश अंबर, रामकिशोर तिवारी, हसन खां सूफी ने अपनी रचना से लोगों को देर रात तक मंत्रमुग्ध किया। मौके पर सिविल जज राजबीर सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार बर्नवाल, नायब तहसीलदार हृदयराम तिवारी, राजेश सिंह, अधिवक्ता पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा, पवन कुमार मिश्र, एके सिंह, बुद्धिसागर मिश्रा, उदयराज तिवारी सहित अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed