{"_id":"5932f9a34f1c1b4a7d8b45be","slug":"14965129421-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के निर्देश पर जाना सेनानी का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के निर्देश पर जाना सेनानी का हाल
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के निर्देश पर प्रभारी सीडीओ ने जाना सेनानी का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को प्रभारी सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ अकबरपुर तहसील अंतर्गत डल्ला निजामपुर गांव पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रबली शुक्ला से मुलाकात की। हालचाल पूछने के साथ ही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
97 वर्षीय चंद्रबली ने आवागमन संबंधित समस्या के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गांव तक आने वाला मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसे ठीक कराए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की। कहा कि जर्जर हो चुके तार व विद्युत खंभे के चलते अक्सर विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। प्रभारी सीडीओ ने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर दूर किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान श्रम उपायुक्त गिरीश पाठक, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार, सहायक अभियंता निर्माण खंड आशीष पाठक आदि मौजूद रहे।