फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   147 intersections stuck in haphazard traffic

Lucknow News: 147 चौराहे-तिराहे बेतरतीब ट्रैफिक में उलझे

Wed, 06 Nov 2024 03:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
147 intersections stuck in haphazard traffic

विज्ञापन




सूरज शुक्ला

लखनऊ। शहर के 147 चौराहे-तिराहे ऐसे हैं जहां ट्रैफिक बहुत बेतरतीब चलता है। इस वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे कर इन स्थानों को चिह्नित किया है। पीडब्ल्यूडी, लखनऊ इलेक्टि्रक सप्लाई अथॉरिटी (लेसा) समेत अन्य संबंधित विभागों से रिपोर्ट साझा की है। जिस जगह पर जिस विभाग की जरूरत होगी, उसकी मदद से ट्रैफिक सुधारने की कवायद की जाएगी।



राजधानी में जाम एक बड़ी समस्या है। इसको लेकर डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बड़े पैमाने पर सर्वे कराया। सर्वे में पता किया गया कि किन-किन जगहों पर जाम की समस्या सबसे अधिक है और उसकी वजहें क्या हैं। एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान पाया गया कि शहर के 147 स्थानों पर ट्रैफिक की समस्या सबसे अधिक है। इसमें कमता तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, दुबग्गा चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, अहिमामऊ चौराहा, अवध, पेपर मिल कॉलोनी तिराहे जैसे स्थान शामिल हैं। इन स्थलों पर समस्या की वजहें अलग-अलग हैं। अब सुधार के लिए कवायद शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह की समस्याएं मिलीं

सर्वे में पाया गया कि कई जगह बिजली के खंभे यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। जहां पर ऐसी समस्या हैं, वहां पर लेसा से तालमेल बिठाकर समाधान निकालने का प्रयास है। कहीं पर रोड इंजीनियरिंग में खामी है। इसलिए पीडब्ल्यूडी को इस कवायद में मुख्य रूप से शामिल किया गया है। कुछ जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनवाने की जरूरत है। कई और वजहें भी चिह्नित की गई हैं। इनको दूर करने का प्रयास विभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






सड़कें चौड़ी करने पर भी विचार



कुछ स्थानों पर पाया गया कि सड़क सकरी होने की वजह से ट्रैफिक पर दबाव बढ़ता है, जिससे दिक्कतें होती हैं। इसलिए उन जगहों पर सड़क के चौड़ीकरण पर भी विचार किया जा रहा है। अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए नगर निगम के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed